फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav conducted a press conference on meerut murder

फिल्म पद्मावत पर प्रदर्शन भी करा रहे और लाठी भी खुद चलवा रहे: अखिलेश यादव

Thu, 25 Jan 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Jan 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav conducted a press conference on meerut murder
अखिलेश यादव

मेरठ में दिन दहाड़े मां-बेटे की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा। राजधानी में सपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉफ्रेंस में उन्होंने कहा बुधवार को उपराष्ट्रपति लखनऊ में थे, तब प्रदेश की कानून व्यवस्‍था को लेकर एक तस्वीर सामने आई है।

विज्ञापन


योगी सरकार के कुछ महीनों के कार्यकाल में बिगड़ी कानून व्यवस्‍था पर अखिलेश बोले कि ऐसी भयावह और दर्दनाक घटनाएं प्रदेश में कभी नहीं हुई थी। मथुरा में सर्राफा व्यापारी की हत्या का भी उन्होंने इस दौरान जिक्र किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को मेरठ में मां-बेटे की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज को देखने पर पता चला कि हत्यारों ने महिला पर ताबड़तोड़ नौ गोलियां दागी थीं। महिला अपने पति की हत्या की चश्मदीद गवाह थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की सरकार जो कहती है वो करती नहीं। कहीं अपराधियों को ये संदेश तो नहीं दे रही कि यूपी छोड़कर कहीं मत जाओ, यहीं रहो। राजधानी से लेकर यूपी के हर शहर में तमाम अपराधिक घटनाएं हो रही हैं, वहां पुलिस कामयाब नहीं हो पाती है। लेकिन अगर राजधानी में कोई किसान आलू फेंक जाता है तो समाजवादियों के 19 हजार फोन कॉल चेक किए जाते हैं।


फिल्म पद्मावत के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोग इन्हीं के लोग है, वो लोग बीजेपी के कार्यकर्ता है। बड़ी विडंबना है कि प्रदर्शन भी खुद करा रहे, लाठी भी खुद चला रहे है। योगी सरकार से लोकतंत्र को खतरा है। हमारा प्रतिनिधिमंडल कल राज्यपाल से कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मिला था। अब समझ नहीं आ रहा है कि कौन-कौन सी संस्था के पास जाकर अपनी बात कहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed