फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav condemns lathi charge in lucknow vidhan sabha

68500 शिक्षक भर्ती मामला: अखिलेश ने की लाठीचार्ज की निंदा, घायलों से मिले सपा नेता

Sat, 03 Nov 2018 07:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Nov 2018 07:40 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav condemns lathi charge in lucknow vidhan sabha
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा के सामने 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छात्र-नौजवान विरोधी है। उनके निर्देश पर सपा नेताओं ने सिविल अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल जाना।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से धरना दे रहे अभ्यर्थियों को बर्बरता पूर्वक पीटा जाना दुखद और शर्मनाक है। भाजपा सरकार में रोजगार तो मिलने से रहा, उल्टे नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उनके निर्देश पर विधानसभा में प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी, विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने राजधानी के सिविल अस्पताल में घायलों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी ने बताया कि लाठीचार्ज में घायल आलोक कुमार, अवधेश कुमार, मनोज कुमार, आदित्य गुप्ता, कृष्णन और रोहन जायसवाल सिविल अस्पताल लखनऊ में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed