फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav comments over two years of Modi govt.

अखिलेश का तंज, 'सपने में ही सोच सकते हैं मोदी सरकार के अच्छे दिन'

Sun, 22 May 2016 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 May 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav comments over two years of Modi govt.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल में अच्छे दिन सिर्फ सपने में ही सोच सकते हैं। सच्चाई में कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आएगा तो जनता फैसला करेगी।

विज्ञापन


पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से स्कूली छात्रों की सदभावना यात्रा को रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात कर रहे थे। मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल को लेकर सवाल हुआ तो अखिलेश ने कहा कि अच्छे दिन आए या नहीं यह जनता को तय करना है। अच्छे दिनों की यादें बहुत हैं। लेकिन लोग यादों को सोच ही सकते हैं। सपनों में देख सकते हैं। आंख बंदकर देख सकते हैं। सच्चाई में कुछ और ही दिखाई देगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से पूछा गया कि यदि मोदी सरकार को नंबर देने हों तो 10 में कितने नंबर देंगे। अखिलेश ने कहा कि मैं नंबर देने वाला हूं कौन? लोकतंत्र में नंबर जनता देती है। नंबर केवल सरकार को नहीं, सूबे से उनके जो सबसे ज्यादा सांसद चुनकर गए हैं, उन्हें भी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जब चुनाव आएगा तब जनता उन्हें अच्छे नंबर मिलेंगे। उन्हें दस नंबर मिलेंगे यह तो मैं नहीं कहूंगा लेकिन जनता उन्हें नंबर जरूर देगी।

जैसे-जैसे तापमान बढ़ा, सपाइयों का जोश भी बढ़ा

Akhilesh Yadav comments over two years of Modi govt.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर साइकिल चलाई है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ा, वैसे-वैसे उनमें जोश भी बढ़ा।

इससे समाजवादी सरकार की उपलब्धियां गांव-गांव तक पहुंची हैं। इसके जरिए यह भी पता चला कि कहां राशन कार्ड नहीं मिले। समाजवादी पेंशन नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि सपा के नेताओं ने साइकिल चलाकर गांव-गांव, घर-घर पहुंचकर लोगों की तकलीफ और परेशानी समझी है।

लोकतंत्र में लोगों की तकलीफ दूर करने का यही तरीका है। जो परेशानियां हैं उसे दूर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे उन्हें यह भी पता चल रहा है कि आगे क्या करना है? घोषणापत्र में क्या शामिल करना है?

मुख्यमंत्री को बताया बुंदेलखंड का हाल

Akhilesh Yadav comments over two years of Modi govt.

बुंदेलखंड से साइकिल चलाकर आए एक जत्थे से भी मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। करीब 450 किलोमीटर लंबा सफर कर ललितपुर से आए इस दल के हर सदस्य से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। उनकी समस्या पूछी। वहां से आए लोगों ने सीएम को पानी के संकट के बारे में बताया।

मुख्यमंत्री ने इनसे बुंदेलखंड में बांटी जा रही समाजवादी राहत सामग्री के बारे में पूछा। वहां अपात्रों का राशन कार्ड बनाने और पात्रों को छोड़ने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इसकी पड़ताल कराएंगे।

उन्होंने साइकिल यात्रियों को भरोसा दिया कि उनके पड़ोस में नहर खोदाई का काम जल्द शुरू होगा। वहां का पानी संकट दूर किया जाएगा।

30 छात्रों को जम्मू-कश्मीर भेजा सद्भावना यात्रा पर

Akhilesh Yadav comments over two years of Modi govt.

मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्रों की जम्मू-काश्मीर की सद्भावना यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर यह पहल की है। इस तरह के प्रयास बड़े पैमाने पर होने चाहिए। लेकिन सीमित संसाधन होने की वजह से कुछ छात्र ही भेजे जा पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये छात्र वहां जा रहे हैं, जहां के बारे में तरह-तरह की बातें सिर्फ पढ़ते और सुनते हैं। अब वहां जाकर देखेंगे।

अखिलेश ने कहा कि जम्मू-काश्मीर को पृथ्वी का स्वर्ग कहा जाता है। ये स्कूली छात्र जम्मू-कश्मीर जाएंगे तो वहां के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। स्कूली छात्रों के इस दल में विभिन्न स्कूलों के 30 छात्र शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed