{"_id":"5d5d71848ebc3e6c492db571","slug":"akhilesh-yadav-comments-on-yogi-cabinet-expansion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले, सरकार की नाकामियों से ध्यान बंटाने के लिए किया गया मंत्रिमंडल विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले, सरकार की नाकामियों से ध्यान बंटाने के लिए किया गया मंत्रिमंडल विस्तार
Thu, 22 Aug 2019 04:41 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Aug 2019 04:41 AM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हर मोर्चे पर असफल होती भाजपा सरकार अधिकारियों के तबादले और कैबिनेट का विस्तार कर जनता का ध्यान बांटना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि प्रदेश सरकार बने ढाई वर्ष हो गए हैं। अब मुख्यमंत्री और भाजपा नेतृत्व को पता चला कि उनके मंत्री अकर्मण्य हैं। बेकारी, महंगाई की मार से नौजवान, किसान, गरीब सभी परेशान हैं। महिलाओं और बच्चियों के साथ रोज दुष्कर्म हो रहे हैं।
विज्ञापन
हत्या, लूट से हाहाकार मचा है। भाजपा ने प्रदेश की छवि खराब कर उसे हत्या प्रदेश बना दिया। दुनिया भर में यूपी की बदनामी करा दी।
Trending Videos
धंधा चौपट, महंगाई की मार
सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा राज में लोगों का धंधा और कारोबार चौपट हो गया है। उस पर बिजली, पेट्रोल, डीजल के बढ़े दामों ने महंगाई से जनता की कमर तोड़ दी है। ऐसे हालात में जनता खुद को प्रताड़ित महसूस कर रही है।