फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav comments on tender process of sweater for school children.

स्वेटर न मिलने पर अखिलेश का योगी सरकार पर तंज, 'झूठी उम्मीदों की आग तापते न रह जाएं बच्चे'

Wed, 27 Dec 2017 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Dec 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav comments on tender process of sweater for school children.
सपा मुखिया अखिलेश यादव

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बच्चों को अभी तक स्वेटर न बंटने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, कहीं हमारे बच्चे झूठी उम्मीदों की आग ही तापते न रह जाएं। टेंडर रद्द करने पर अखिलेश ने ट्वीट कर यह बात कही।

विज्ञापन


बता दें कि बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी स्वेटर खरीद के टेंडर के लिए सिर्फ दो कंपनियों ने फॉर्म डाला था। इससे टेंडर निरस्त कर 27-28 दिसंबर को दोबारा ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किया गया है। सरकार पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को स्वेटर बांटना चाहती थी, लेकिन टेंडर फाइनल न हो पाने के कारण यह मुमकिन नहीं हो सका।
विज्ञापन


प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 1.53 करोड़ विद्यार्थियों के लिए निशुल्क स्वेटर बांटे जाने हैं। इस पर कुल 390 करोड़ का खर्च आने का अनुमान है। टेंडर निरस्त होने पर अखिलेश ने ट्वीट किया, सरकार बार-बार स्वेटर के टेंडर कैंसिल कर रही है। बच्चे सरकार की तरफ से दिए जाने वाले स्वेटर का इंतजार कर रहे हैं। कहीं ऐसा न हो कि इधर बच्चे झूठी उम्मीदों की आग तापते रह जाएं और उधर टेंडर प्रक्रिया पूरी होते मई-जून आ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed