गृहमंत्री अमित शाह की रैली पर अखिलेश का तंज, बाबा इस बार जाना... तो लौट कर कभी न आना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री अमित शाह की नागरिकता कानून को लेकर लखनऊ में की गई रैली पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश में एक बाबा कम थे क्या जो दूसरे बाबा अपना प्रवचन देने आ गये। इन ढोंगी बाबाओं ने जिस तरह जनता के विश्वास के साथ छल किया है उसकी वजह से सीए पर समर्थन के लिए इनकी झोली में जनता कुछ भी नहीं डालेगी। जनता झूठे बाबा से यही कहेगी... बाबा इस बार जाना... तो लौट कर कभी न आना।
प्रदेश में एक बाबा कम थे क्या जो दूसरे बाबा अपना प्रवचन देने आ गये. इन ढोंगी बाबाओं ने जिस तरह जनता के विश्वास के साथ छल किया है उसकी वजह से CAA पर समर्थन के लिए इनकी झोली में जनता कुछ भी नहीं डालेगी.
विज्ञापन
जनता झूठे बाबा से यही कहेगी... बाबा इस बार जाना... तो लौट कर कभी न आना. — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 21, 2020
बता दें कि अमित शाह ने रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी व सपा-बसपा के नेताओं की भाषा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तरह है। ये लोग वोटबैंक के लिए देश विरोधियों का समर्थन कर रहे हैं।
रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सपा व कांग्रेस पर नागरिकता कानून को लेकर बवाल करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि गांव-गांव जाएं और नागरिकता कानून पर फैले दुष्प्रचार को दूर करें।