फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav comments on inaugration of Kushinabgar airport.

यूपी: मोदी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धाटन करने पर अखिलेश बोले- इन लोगों ने एक ईंट तक नहीं लगाई

Wed, 20 Oct 2021 11:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Oct 2021 11:32 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन पर कहा कि भाजपाइयों ने इसकी एक ईंट भी नहीं लगाई और अब इसका उद्घाटन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav comments on inaugration of Kushinabgar airport.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर ट्वीट कर कहा कि भाजपाइयों ने इस एयरपोर्ट की एक ईंट तक नहीं लगाई और अब सपा के कामों का उद्घाटन करने के लिए कैंची, फीता, माला और मिठाई लेकर आ गए हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने ट्वीट किया कि जबकि शिलान्यास की एक ईंट तक भी इन्होंने न लगाई… तब भी सपा के कामों का उद्घाटन करने आ गये भाजपाई… लेकर अपनी कैंची, फ़ीता, माला, मिठाई।
विज्ञापन


भाजपाई ये याद रखें कि ‘पायलट बनने से प्लेन आपका नहीं हो जाता’ और ये भी कि जिस रनवे से आप उड़ान भर रहे हैं उसकी ज़मीन ‘किसी और’ ने तैयार की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। यह यूपी का तीसरा व सबसे लंबे रनवे वाला एयरपोर्ट है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से किसानों, दुकानदारों, उद्यमियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि उड़ान योजना के तहत बीते कुछ वर्षों में 900 से ज्यादा एयर रूट्स की स्वीकृति दी जा चुकी है और इनमें से 350 पर सेवाएं शुरू भी हो चुकी हैं।


उन्होंने कहा कि भगवान बुद्घ से जुड़े स्थानों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसके लिए बेहतर कनेक्टिविटी और श्रद्घालुओं के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed