{"_id":"59a866f94f1c1b1d278b4bd2","slug":"akhilesh-yadav-comments-on-demonetisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का मोदी व योगी पर तंज, बताया- क्यों नहीं जमा हुए 500 स हजार के एक प्रतिशत नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का मोदी व योगी पर तंज, बताया- क्यों नहीं जमा हुए 500 स हजार के एक प्रतिशत नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नोटबंदी और आवारा पशुओं की आड़ में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की।
विज्ञापन
उन्होंने बृहस्पतिवार को दो ट्वीट कर सरकार पर तंज कसे और हजार-पांच सौ के 99 फीसदी नोट आरबीआई में जमा होने के बाद बाकी रह गए एक फीसदी का रहस्य भी बताया।
उन्होंने ट्वीट किया, जिन हजार-पांच सौ के इन नोटों को आरबीआई खोज रहा है उसे कई लोगों न संभालकर रख लिया है, धरोहर की तरह। इसी तरह, गोवंश समेत आवारा पशुओं के रखरखाव के लिए भी अखिलेश ने नायाब सुझाव दिया।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सरकार गिरती जीडीपी को देखते हुए कालेधन को गाय-बछड़ों की देखभाल में लगाने की इजाजत दे और आयकर में छूट भी दे। ताकि, अर्थव्यवस्था में सुधार हो सके।
विज्ञापन