फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav comments on bjp activsits.

सपा-बसपा गठबंधन से हिम्मत हार गए भाजपाई, कार्यकर्ता कह रहे 'मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर': अखिलेश

Sun, 13 Jan 2019 12:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Jan 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav comments on bjp activsits.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा-बसपा गठबंधन के औपचारिक एलान के एक दिन बाद ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं। अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’। ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि आंकड़ों के लिहाज से गठबंधन लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के लिए कड़ी चुनौती माना जा रहा है। सपा-बसपा प्रदेश की 38-38 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि दो सीटें कांग्रेस व बाकी अन्य के लिए छोड़ी जाएंगी।

गठबंधन पर लंबे समय तक सपा में रहे अमर सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि यह सपा-बसपा का नहीं बल्कि बुआ-बबुआ का गठबंधन है। मुलायम सिंह इस गठबंधन से बिल्कुल अलग हैं। किसी भी बैनर व पोस्टर में मायावती व अखिलेश के साथ मुलायम सिंह नहीं होंगे। वहां केवल बुआ (मायावती) व बबुआ (अखिलेश) ही होंगे। अमर सिंह ने कहा कि इस गठजोड़ में विकास नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed