अखिलेश यादव का ट्वीट, देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, जिनके पास नौकरी उन्हें वेतन नहीं
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश में बेरोजगारी को लेकर ट्वीट किया और कहा कि बीएसएनएल, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और मनरेगा के वर्कर्स को वेतन नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि देश में 45 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है लेकिन जिनके पास नौकरी है। उन्हें भी वेतन नहीं मिल रहा है।
आखिलेश ने कहा कि भाजपा ने आंकड़े छुपाकर पैसे प्रचार पर खर्च कर दिए। अब देश को प्रचार मंत्री नहीं बल्कि नया प्रधानमंत्री चाहिए।
BSNL, Statue of Unity और NREGA तीनों के वर्करों को वेतन नहीं मिला
45 वर्षों में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी है लेकिन जिनके पास नौकरी है, उन तक को पैसे नहीं मिले
आँकड़े छुपा कर भाजपा ने पैसे प्रचार पर ख़र्च किए पर अब देश को प्रचार मंत्री नहीं नया प्रधान मंत्री चाहिए#MahaParivartan— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 14, 2019विज्ञापन
आगे देखें, अखिलेश ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए...
बेरोज़गार ‘विकास’ पूछ रहा है, कहीं कोई काम मिलेगा?
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 14, 2019
*#VikasPoochhRahaHai*
खेतिहर ‘विकास’ पूछ रहा है, कब मेहनत का दाम मिलेगा.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 14, 2019
*#VikasPoochhRahaHai*
कारोबारी ‘विकास’ पूछ रहा है, इस काग़ज़ी सरकार से छुटकारा कब मिलेगा.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 14, 2019
*#VikasPoochhRahaHai*