फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav comment on pm narendra modi in lucknow

ताकतवर लोगों ने जमा लिया व्यवस्था पर कब्जा: अखिलेश यादव

Fri, 24 Aug 2018 09:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 24 Aug 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav comment on pm narendra modi in lucknow
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश को नए प्रधानमंत्री की चाहत है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा नेतृत्व के रहते देश में खुशहाली आना संभव नहीं है। स्थिति ये है कि अब वही नीतियां तय कर रहे हैं जो ज्यादा मुनाफा कमाते हैं।

विज्ञापन


ताकतवर लोगों ने व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है। वे शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में उनसे मिलने आए श्रमिकों व शारीरिक परीक्षा व साक्षात्कार में सफल होने के बावजूद पुलिस भर्ती से बाहर किए गए अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के युवाओं से मुखातिब थे। 
विज्ञापन


इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में आए श्रमिकों व युवाओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कामगारों और किसानों की समस्या के निदान के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज गरीब की आवाज दबाई जा रही है। साइकिल चलाकर गरीब विरोधी लोगों को परास्त किया जाएगा। भाजपा को हटाने के लिए प्रगतिशील लोगों को एकजुट होना पड़ेगा।

सपा पब्लिक सेक्टर को ताकत देने के पक्ष में हैं। पुलिस भर्ती में नियुक्ति वंचित युवाओं ने कहा कि उन्हें न्यायालय या समाजवादी सरकार बनने पर ही न्याय की उम्मीद है। इंटक प्रतिनिधियों ने अखिलेश को मां विंध्यवासिनी का प्रसाद व शाल देकर सम्मानित किया।

नफरत फैलाना भाजपा का एजेंडा

अखिलेश ने कहा कि जाति-धर्म के नाम पर देश को उलझाया जा रहा है। समाज में नफरत फैलाना भाजपा का एजेंडा है। नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि एक पीढ़ी बिना काम के और ऊर्जा के इस्तेमाल के बर्बाद हो जाएगी। भाजपा को गाय माता की कोई चिंता नहीं। वह किसानों की समस्याओं से ध्यान हटाना चाहती है। कहा कि आजादी बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना देश हित में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed