फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav comment on government action against azam khan 

आजम खां के बचाव में उतरे अखिलेश, बोले- बदले की भावना से हो रहा उत्पीड़न

Fri, 30 Mar 2018 08:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Mar 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav comment on government action against azam khan 
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

जल निगम की भर्तियों को लेकर राज्य सरकार के निशाने पर आए आजम खां के समर्थन में शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आ गए। उन्होंने सरकार पर बदले की भावना से विपक्ष का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वच्छ, ईमानदार व धर्मनिरपेक्ष छवि के वरिष्ठ नेता मो. आजम खां भाजपा के निशाने पर रहते हैं। जल निगम की भर्तियों से उनका कोई लेना देना नहीं होने के बावजूद उनकी छवि बिगाड़ने की साजिशें हो रही हैं। भाजपा का यह आचरण लोकतांत्रिक और राजनीतिक मूल्यों की गिरावट का उदाहरण है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, भाजपा सरकार केंद्र में हो या राज्य में, वह हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। समाज का हर वर्ग असंतुष्ट है। सरकार नौकरी तो दे नहीं सकती, उल्टे नौजवानों को बेरोजगार बनाने में आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी सरकार के समय की भर्तियों पर रोक लगाकर भाजपा ने अपनी विद्वेषपूर्ण मानसिकता का परिचय दिया है। विपक्ष के नेताओं को चुन-चुनकर अपमानित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जब से सत्ता में आई है, उसने किसी को रोजगार नहीं दिया।

शिक्षामित्रों, टीईटी प्रशिक्षुओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर खूब जुल्म किया। उनके साथ नाइंसाफी हो रही है। पुलिस भर्ती को रोकने में भी इस सरकार ने कसर नहीं छोड़ी। भाजपा की नीति और नियत में खोट है। उनका एजेण्डा गरीब, नौजवान, अल्पसंख्यक विरोधी है।

सपा अध्यक्ष ने कहा, विपक्षी नेताओं पर झूठे इल्जाम लगाने वाली भाजपा को खुद अपने कारनामें देखने चाहिए। राज्य मंत्रिमण्डल के दो मंत्री खुलेआम भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ने की बात कर रहे हैं।

जनता की निगाहों में अब भाजपा सरकार की साख गिर चुकी है। जनता यह सच्चाई जान गई है कि भाजपा के पास करने को कुछ भी नहीं है, लेकिन सच्चाई के आगे भाजपा का झूठ कितने दिन और चलेगा ?

सीबीएसई पेपर लीक मामले पर भी भड़के

akhilesh yadav comment on government action against azam khan 
Akhilesh Yadav on Twitter - फोटो : TWITTER
सीबीएसई बोर्ड द्वारा लीक हुए पेपर की दोबारा परीक्षाएं कराने की घोषणा पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि पेपर दुबारा लेने से पहले सरकार को ये पता करना चाहिए कि पेपर्स कैसे लीक हो रहे हैं और जो लोग ये काम कर रहे हैं, उन्हें गिरफ़्तार कर सज़ा देनी चाहिए न कि लाखों छात्रों को। बच्चों की गर्मियों की छुट्टी क्या बार-बार पेपर देने में जायेंगी। माँ-बाप को भी तो मानसिक शांति मिलनी चाहिए।

गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पेपर लीक होने के बाद इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र और हाईस्कूल की मैथ की परीक्षा दोबारा कराने की घोषणा की थी। शुक्रवार को बोर्ड ने इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र की परीक्षा 25 अप्रैल को कराने की घोषणा की है। हाईस्कूल की परीक्षा की तिथि अभी तक तय नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed