फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav comment on congress in chhattisgarh

कांग्रेस-भाजपा में कोई फर्क नहीं, दोनों के एजेंडे में विकास नहीं : अखिलेश यादव

Sun, 25 Nov 2018 09:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Nov 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav comment on congress in chhattisgarh
अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के छतरपुर की राजनगर विधान सभा में रविवार को कहा कि कांग्रेस-भाजपा में कोई फर्क नहीं है। दोनों विकास की बात नहीं करती हैं। मतदाता वोट डालने के मौके का इंतजार कर रहे हैं। इस राजनगर क्षेत्र में जहां विरासत का चुनाव है वहीं समाजवादियों के मान सम्मान का भी प्रश्न है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि इस क्षेत्र के प्रत्याशी के परिवार का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान रहा है। यहां से पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी के पुत्र नितिन चतुर्वेदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी है। कांग्रेस में कुछ बचा नहीं है। सन 2014 में मंहगाई कम करने का वादा किया गया था। किंतु मंहगाई बढ़ गई। घरेलू गैस के दाम हजार रुपए तक हो गए।
विज्ञापन


डीजल-पेट्रोल सब मंहगा हो गया। डॉलर ऊपर, रुपया नीचे चला गया। प्रधानमंत्री तमाम देशों में घूम आए, वहां किसान आत्महत्या नहीं करते। अपने देश में भाजपा के चार साल के शासन में 40 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली लेकिन उनकी कोई मदद नहीं हुई। उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने किसान की मृत्यु पर पांच लाख की मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे 10 लाख रूपए देने का इरादा है। डॉ. लोहिया और जयप्रकाश ने कांग्रेस छोड़ी थी, तब समाजवादी आंदोलन बढ़ा था। आज मध्यप्रदेश में वही स्थिति है। हम उनके रास्ते पर चल रहे हैं। जनसभा में महाभारत में अर्जुन का पात्र निभाने वाले अभिनेता, सांसद धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed