फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav comment on bjp government on women issue

युवाओं, महिलाओं और किसानों के मुद्दे पर अखिलेश ने सरकार को घेरा

Fri, 20 Apr 2018 08:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Apr 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav comment on bjp government on women issue
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवाओं, महिलाओं और किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा युवा बेरोजगारी से हताश हैं। अवसाद से औसतन हर घंटे में एक छात्र आत्महत्या कर रहा है। शकुंतला मिश्रा विवि में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं से पूरे प्रदेश में दहशत है।

विज्ञापन


वहीं किसानों के मुद्दे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों को अपनी प्राथमिकता से अलग कर रखा है। बागपत के 35 हजार किसानों को अब तक गन्ना मूल्य की फूटी कौड़ी भी नहीं मिली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी सप्ताह बहराइच, सीतापुर जिलों के दौरे पर उनसे किसानों ने शिकायत की कि उनका गन्ना खेतों में खड़ा है, पर्चियां नहीं मिल रही हैं। पूर्व दिए गन्ने का भुगतान भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हाल प्रदेश के हजारों गन्ना किसानों का है। किसान तबाह हैं और लोगों की जेब से नकदी निकालकर बैंकों में जमा करा ली गई है। अब घरेलू जरूरतों व शादी ब्याह में खर्च के लिए उन्हें अपनी ही रकम को पाने के लिए पसीने बहाने पड़ रहे हैं।


कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़े बता रहे हैं कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आई है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता है जब लखनऊ सहित विभिन्न क्षेत्रों में लूट, हत्या, अपहरण की वारदातें न होती हों। महिलाएं एवं नौजवान भाजपा राज में सर्वाधिक उत्पीड़न के शिकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed