{"_id":"5b7c314842c792464f496777","slug":"akhilesh-yadav-comment-on-bjp-government-after-meerut-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ की घटना पर अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ की घटना पर अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 21 Aug 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आग से जलाने की दर्दनाक घटना से प्रदेश में बच्चियां और अभिभावक दहशत में आ गए हैं। जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता, जब राज्य के किसी कोने से दुखद घटनाओं की खबर न आती हो।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि पिछले दिनों देवरिया के महिला संरक्षणगृह में सामने आई घटना से पूरा प्रदेश शर्मसार हो गया है। बलिया में छह वर्ष की बच्ची के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना घटी। दुष्कर्म के चार दिन बाद बमुश्किल एफआईआर दर्ज हो पाई।
विज्ञापन
राजधानी के मंडियाव क्षेत्र में किशोरी से गैंगरेप के बाद ईंट से उसका चेहरा कुचला गया। मानवाधिकार आयोग और दूसरी संवैधानिक संस्थाओं की जानकारी में भी यह तथ्य लाया गया है कि उत्तर प्रदेश में फर्जी एनकाउंटरों की बाढ़ आ गई है। व्यापारियों की लूट और हत्याएं हो रही हैं। जनता में भाजपा सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जरूर बदला लेगी।
विज्ञापन