{"_id":"5bffff11bdec2241585f349f","slug":"akhilesh-yadav-comment-on-bjp-for-his-business-policy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने बोला बीजेपी पर हमला, कहा-सरकार से परेशान 42 हजार व्यवसायियों ने छोड़ा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने बोला बीजेपी पर हमला, कहा-सरकार से परेशान 42 हजार व्यवसायियों ने छोड़ा देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 Nov 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था पर संकट आया है। व्यापार जगत में अराजकता की स्थिति है। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से परेशान होकर 42 हजार व्यवसायी देश छोड़कर विदेश चले गए हैं।
विज्ञापन
सपा के प्रदेश कार्यालय में बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव से मिलने वालों की भीड़ रही। सैकड़ों ने उनसे मिलकर समस्याएं बताईं। नोएडा से आए कुछ नौजवानों ने बताया कि उनकी कंपनी में ताला बंदी हो गई है। वे बेरोजगारी की मार से दुखी हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में बैंकों की स्थिति डांवाडोल है। नोटबंदी के बाद लोगों की घरेलू बचत बैंकों में कैद हो गई जिसे लेकर बड़े उद्योगपति विदेश भाग गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। जेलों में अपराधी बंदियों की दबंगई चल रही है। हत्या, लूट, अपहरण की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है। विकास कार्य लंबे समय से ठप है। जनहित का कोई काम नहीं हो रहा है।
मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी मंत्री अपने प्रदेश की चिंता छोड़कर दूसरे राज्यों में भाजपा के प्रचार में जुटे हैं। उनकी चिंता अन्य प्रदेशों में भाजपा सरकार बनाने की है। प्रदेश के बजाय 2019 में केंद्र में भाजपा सरकार को बचाए रखना उनकी प्राथमिकता में हैं।
भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। अब तक के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिसका उल्लेख किया जा सके। भाजपा सरकार से पीड़ित लोग इस सच्चाई से अवगत है। इंतजार सिर्फ 2019 का है।
Trending Videos
अभिषेक ब्रह्मचारी ने गंगा सफाई पर की चर्चा
अखिलेश यादव से स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने भेंट करके दौरान देश की राजनीतिक-सामाजिक स्थिति के साथ ही गंगा सफाई पर भी चर्चा की। रोहित ने बताया कि सपा प्रमुख से युवाओं को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। उन्हें वाराणसी आने का निमंत्रण भी दिया।