फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav campaigns and seeks vote for SP candidates in UP Nikay Chunav.

यूपी निकाय चुनाव: मेट्रो से प्रचार पर निकले अखिलेश यादव, गिनाए सपा के काम और भाजपा की खामियां

Mon, 01 May 2023 10:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 May 2023 10:34 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में मेट्रो से सफर कर सपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने सपा सरकार में किए गए काम गिनाए।

विज्ञापन
Akhilesh yadav campaigns and seeks vote for SP candidates in UP Nikay Chunav.
प्रचार के दौरान अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गोरखपुर से चुनावी जनसभा की शुरुआत करने के अगले दिन सोमवार को लखनऊ में मैदान में उतरे और वोट मांगे। उन्होंने मेट्रो से यात्रा कर सपा सरकार में लखनऊ में हुए कार्यों को गिनाया। गोमती में गिरते गंदे नाले को दिखाते हुए भाजपा की नाकामियां गिनाईं।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शाम करीब छह बजे श्रृंगारनगर मेट्रो स्टेशन से प्रचार यात्रा पर निकले। वह सपा की महापौर पद की प्रत्याशी वंदना मिश्रा सहित अन्य नेताओं के साथ भूतनाथ मेट्रो स्टेशन पहुंचे। इस बीच विभिन्न स्टेशनों पर खड़े पार्टी नेताओं व मेट्रो यात्रियों का अभिवादन किया और पार्टी उम्मीदवार को जिताने की अपील की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: भाजपा ने 35 बागियों को छह साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: भाजपा की चेतावनी, बागी मैदान से हट जाएं नहीं तो सख्त कार्रवाई होगी


कुकरैल बंधे से आगे रिवट फ्रंट के पास पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यों को गिनाया। बताया कि सपा कार्यकाल में बने मेट्रो स्टेशनों को भाजपा आगे नहीं बढ़ा पाई। लोहिया पार्क एवं जनेश्वर मिश्र पार्क, इकाना स्टेडियम, पुलिस मुख्यालय, मेडिकल संस्थान आदि से लखनऊ को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली।

सपा अध्यक्ष ने कुकरैल बंधे से गोमती में गिरते गंदे नाले को दिखाते हुए सवाल किया कि क्या यह भाजपा का विकास है। शहर में नाले, नालियां गंदगी से भरी हैं। साफ पानी उपलब्ध नहीं है। कूड़ा निस्तारण नहीं हो रहा है। कूड़े से बिजली नहीं बनी। भाजपा ने शहर को कचराघर बना दिया है। यहां से वह गोमतीनगर स्थित किसान बाजार भी गए। वहां जुटे लोगों से बातचीत कर सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान बाजार बेच दिया और किसानों के साथ धोखा किया।

मुख्यमंत्री के हर जवाब में होता है तमंचा: अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि झूठ को सच बताने के लिए भाजपा सरकार ने एक अमेरिकी एजेंसी को 200 करोड़ रुपये दिए हैं। मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं और सुविधाओं पर बात नहीं करते हैं। उनसे विकास, सड़क, महंगाई और बेरोजगारी कुछ भी पूछा जाए तो उनका जवाब होता है तमंचा। तमंचा संस्कृति अभी वह भूले नहीं हैं। अतीत की यादें जल्दी जाती नहीं है। अगर वह स्वयं अपने तमाम केस वापस नहीं लेते तो आज बहुत लंबी चार्जशीट बनी होती। समाजवादी पार्टी काम में अव्वल है जबकि भाजपा बेईमानी में नंबर वन है। भाजपा सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया तो मुख्यमंत्री और उनके मंत्रीगण किस विकास की बात बताएंगे? जहां तक कानून व्यवस्था की बात है, नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़े देख लें। भाजपा ध्यान हटाने के लिए शहरी मुद्दों को नहीं उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed