यूपी निकाय चुनाव: भाजपा की चेतावनी, बागी मैदान से हट जाएं नहीं तो सख्त कार्रवाई होगी
भाजपा ने यूपी निकाय चुनाव लड़ रहे बागियों को सख्त चेतावनी दी है। पार्टी के संगठन महामंत्री ने कहा है कि किसी भी हालत में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सख्त कार्रवाई होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा के खिलाफ बगावत कर चुनाव लड़ रहे बागियों के पास आखिरी मौका है। वे खुद को चुनाव से अलग कर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार में जुट जाएं, अन्यथा पार्टी से उन्हें और उनके समर्थकों को निष्कासित किया जाएगा।
कानपुर में क्षेत्र की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए धर्मपाल ने सोमवार को इस संबंध में पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: उपमुख्यमंत्री केशव ने मांगा वोट, बोले- विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनना जरूरी
ये भी पढ़ें - सपा को बड़ा झटका, छह बार विधायक रहे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने ली भाजपा की सदस्यता
पहले चरण के चुनाव प्रचार का मतदान होने के बाद वहां के कार्यकर्ता दूसरे चरण से संबंधित निकायों में जाकर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।
बूथ विजय अभियान को प्रभावी बनाने से ही पार्टी की जीत पक्की होगी। प्रत्येक बूथ कमेटी अपने बूथ पर चुनाव जिताने में पूरी ताकत लगानी होगी।