फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav becomes SP state chief.

अखिलेश फिर बने सपा के प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 27 Oct 2014 11:59 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Oct 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav becomes SP state chief.

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को फिर से पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनका कार्यकाल तीन साल रहेगा। यानी सपा प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव उनकी अगुवाई में ही लड़ेगी।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के कारण सपा का प्रदेश सम्मेलन नहीं होने के कारण अध्यक्ष का विधिवत चुनाव नहीं हो पाया था। यूं भी लोकसभा चुनाव में उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं आने पर अध्यक्ष को छोड़कर सपा की प्रदेश इकाई भंग कर दी गई थी।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर मनोनयन नहीं होने के कारण तकनीकी तौर पर वे प्रदेश इकाई का गठन नहीं कर रहे थे। सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में एक प्रस्ताव पारित कर मुलायम सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करने के लिए अधिकृत किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को अखिलेश यादव को तीन साल के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनसे 15 दिन के भीतर राज्य कार्यकारिणी के गठन की अपेक्षा की गई है।

अटकलों पर लगा विराम

akhilesh yadav becomes SP state chief.

अखिलेश को फिर से अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन अटकलों पर भी विराम लग गया जिनमें अध्यक्ष पद की बागडोर किसी अन्य नेता को सौंपे जाने की चर्चाएं चल रही थीं।

अब यह तय हो गया है कि अखिलेश अगले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की अगुवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed