{"_id":"60fb105a8ebc3e58017949a9","slug":"akhilesh-yadav-attacks-yogi-government-says-2022-election-is-the-last-opportunity-to-save-democracy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा-लोकतंत्र बचाने का अंतिम अवसर है वर्ष 2022 का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा-लोकतंत्र बचाने का अंतिम अवसर है वर्ष 2022 का चुनाव
Sat, 24 Jul 2021 12:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:24 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में 350 सीटें का लक्ष्य पाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को रात-दिन काम करना पड़ेगा। वर्तमान में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जनविरोधी है। मोदी सरकार नए कृषि कानूनों के जरिए किसानों का भविष्य खराब कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र को बचाने का अंतिम अवसर वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव है। भाजपा ने जनता का चार वर्ष से अधिक समय बर्बाद कर दिया है। उसकी चालों से सभी को सावधान रहना है।
भाजपा राग-द्वेष से सरकार चला रही है और विधानसभा चुनाव आने तक वह कई रंग दिखाएगी। यादव ने ये बातें शुक्रवार को डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं से कही।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में 350 सीटें का लक्ष्य पाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को रात-दिन काम करना पड़ेगा। वर्तमान में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार जनविरोधी है। मोदी सरकार नए कृषि कानूनों के जरिए किसानों का भविष्य खराब कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है।
विज्ञापन
इससे खेत का मालिकाना अधिकार किसानों के हाथ से निकल जाएगा। सरकार ने मंडी व्यवस्था की उपेक्षा की है। किसानों को उसकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिल रहा है। किसानों की आय दोगुनी होने की कोई संभावना नहीं है। पर, कुछ पूंजीपतियों की दौलत जरूर कई गुना बढ़ गई है।

यह कौन सी अर्थव्यवस्था है, जो देश को खोखला कर रही है। देश में बेकारी की समस्या बढ़ती जा रही है। सरकार की दोषपूर्ण नीतियों से करोड़ों लोगों का नुकसान हुआ है। भाजपा के पूंजीपति मुनाफे में कैसे पहुंचे इसकी जांच होनी चाहिए।