फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav attack bjp on manipur issue

अखिलेश का हमला: मणिपुर की घटना के लिए आरएसएस जिम्मेदार, देश को बांटने का काम कर रही है बीजेपी

Sat, 22 Jul 2023 06:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 22 Jul 2023 06:55 PM IST
सार

मणिपुर की घटना के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरएसएस की राजनीति को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश को बांटने का काम कर रही है। 

विज्ञापन
akhilesh yadav attack bjp on manipur issue
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने जनता को धोखा दिया है। महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों की आय दोगुना नहीं हुई। किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य नहीं मिला। भाजपा सरकार में अगर कोई महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाता है तो सरकार झूठे मुकदमे करती है।अखिलेश यादव ने अपने मैनपुरी दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर गरीबों और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। आखिर इस महंगाई का मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है। जो कीमतें बढ़ी हैं, उसका फायदा न तो पैदा करने वाले किसानों को मिल रहा है और न ही विक्रेताओं को मिल रहा है। सरकार अपने व्यवसायियों को लाभ पहुंचा रही है।

विज्ञापन


मणिपुर की घटना के लिए आरएसएस जिम्मेदार

अखिलेश यादव ने कहा कि मणिपुर जैसी घटना ने दुनिया में देश की प्रतिष्ठा गिराई है। इस तरह की तस्वीरों से सिर शर्म से झुक जाता है। मणिपुर के मुख्यमंत्री का कहना है कि इस तरह की कई घटनाएं हुई है। मणिपुर में महीनों से हत्या, लूट, और जघन्य घटनाएं हो रही है। मणिपुर की घटना के लिए आरएसएस की नफरत फैलाने और बांटने वाली राजनीति जिम्मेदार है।
विज्ञापन


कागजों पर सरकार उगा रही पेड़

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार 35 करोड़ पेड़ लगाने का दावा कर रही है। भाजपा सरकार ने जो पहले पेड़ लगाए थे, वे कागजों पर लगे थे। लगता है इस बार भी कागजों पर ही पेड़ उगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी-जेपी की विरासत को मिटा रही भाजपा सरकार

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की गांधी-जेपी विरासत को मिटाने कोशिशों की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि वाराणसी में राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ के परिसर को न्यायालय के आदेश के बिना खाली कराने के विरोध में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे गांधीवादी कार्यकर्ताओं, अखिल भारतीय सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल, जेपी-गांधी विरासत बचाओं संघर्ष समिति के संयोजक रामधीरज भाई, अरविंद अंजुम और अफलातुन देसाई की गिरफ्तारी सरकारी तानाशाही और अन्यायपूर्ण कार्रवाई है। अखिलेश ने कहा कि गांधी विद्या संस्थान पर कब्जा कर इसे एक सरकारी संस्थान को सौंपना और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करना अनुचित है।


मणिपुर घटना के विरोध में सपा महिला सभा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

समाजवादी महिला सभा ने मणिपुर घटना के खिलाफ पूरे प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। लखनऊ में समाजवादी महिला सभा की ओर से कैंडल मार्च कैसरबाग कार्यालय से निकाला गया। वाराणसी में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कैंडल मार्च का नेतृत्व किया। इसी तरह के मार्च अन्य शहरों में भी निकालकर रोष प्रकट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed