फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav asked benefits of demonetization from bjp

नोटबंदी को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर किए सवालों के वार

Sat, 15 Sep 2018 10:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 15 Sep 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav asked benefits of demonetization from bjp
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा से पूछा है कि नोटबंदी से आतंकवाद, काला धन और भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को धोखा दिया है। लोग अब नया प्रधानमंत्री चाहते हैं। वे शनिवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब नहीं लौटने वाली है। जनता उसे हराने के लिए तैयार है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता को बहकने नहीं दिया जाएगा। 
यह चुनाव किसान, गरीब, बेरोजगारी, बिजली और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर लड़ा जाएगा। भाजपा राज में कानून व्यवस्था बदहाल हुई है। बलात्कार की घटनाएं थम नहीं रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर हुए है। किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिला। 
विज्ञापन


बैंकों की लाइन में जन्में बच्चे का भाग्य नहीं खुला
अखिलेश ने कहा नोटबंदी के समय जो बच्चा बैंक की लाइन में पैदा हुआ, उसका भाग्य कहां खुला? गरीब से कहा गया था कि जन-धन खाते में 15 लाख रुपया आएगा, वह किसे मिला? जीएसटी से हजारों उद्यमी बाहर चले गए तो फिर यहां कौन काम करेगा? भाजपा बताए कि किसान आत्महत्या क्यों कर रहे है? युवाओं को नौकरियां कहां मिली है? मां-बच्चे को पोषण कहां मिल रहा है और अस्पतालों में दवाएं क्यों नहीं है ?

विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन से भाजपा में बौखलाहट

अखिलेश ने कहा, जब से गठबंधन की बात चली है भाजपा में घबराहट है। समाजवादी साइकिल पूरे प्रदेश में चलेगी। इससे मंहगे डीजल- पेट्रोल से फर्क नहीं पड़ता है। साइकिल सवारी से संतुलन सधता है। कहा, भाजपा तो केंद्र में 40 दलों के साथ हैं।

हम भी गठबंधन से जीत हासिल करेंगे और देश को नया प्रधानमंत्री देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछला चुनाव जाति-धर्म, हिंदू-मुसलमान के नाम पर लड़ा था। सपा ने उनके फॉर्मूले पर जवाब दिया तो भाजपा सभी उपचुनाव हार गई। भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है।

उसका एजेंडा सांप्रदायिकता का है। उसके नेतृत्व में राजनीतिक शिष्टाचार नहीं है कि वे सपा सरकार की योजनाओं को स्वीकार कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed