फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav appreciates his party achievements

अखिलेश ने बनाया मोदी के लिए प्लान

Mon, 17 Mar 2014 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 17 Mar 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav appreciates his party achievements

समाजवादी पार्टी की सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश सपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को लोकसभा चुनाव में उतरने के लिए पार्टी की लाइन साफ की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम प्रदेश को विकास के एजेंडे पर ले जाते हुए सांप्रदायिक ताकतों को रोकने का काम करेंगे। इसके लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है।

नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, वे विकास की बात करते हुए चुनाव जीतने के लिए सांप्रदायिक एजेंडे पर आ गए हैं।

'विकास की बात आगे बढ़ाना ही लक्ष्य'

akhilesh yadav appreciates his party achievements

सपा मुख्यालय में खबरनवीसों से मुखातिब अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादियों का लक्ष्य लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीटें जीतने का है।

विधानसभा चुनाव में भी हमारा किसी से मुकाबला नहीं था, इस बार भी न उपलब्धियों में किसी से मुकाबला है और न जनसमर्थन में।

जनता ने दो साल पहले भी भरोसा जताया था और अब भी हमारे पक्ष में मतदान की उम्मीद है।

उन्होंने मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा, विकास की बात करने वाले अब कम्युनल रास्ते पर आ गए। सपा की लाइन साफ है।

हम विकास के एजेंडे पर चलेंगे और सांप्रदायिक ताकतों को रोकेंगे। सपा ने पहले भी सांप्रदायिक ताकतों को रोका है।

एक सवाल के जवाब में कहा कि जो योजनाएं हमने शुरू की हैं, उन्हें तेजी से आगे बढ़ाना ही अगले साल का लक्ष्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता से मतभेद नहीं

akhilesh yadav appreciates his party achievements

एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि पिता और पुत्र (उनके और मुलायम सिंह) के बीच कोई फर्क नहीं है।

सपा मुखिया के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। कहा- कोई छेड़े तो दूर ही रहो।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि पिता की नीतियों और उनकी नीतियों में कोई अंतर और मतभेद नहीं है।

विज्ञापन

सर्वेक्षणों पर भरोसा नहीं

akhilesh yadav appreciates his party achievements

अखिलेश ने कहा कि चुनावी सर्वेक्षणों पर उनका भरोसा नहीं है। सर्वे का एक फॉर्मूला होता है। इसमें नमूने लिए जाते हैं।

समाजवादियों से तो किसी ने बात की नहीं। कन्नौज, मैनपुरी, इटावा और आजमगढ़ में तो सर्वे किया नहीं गया। पता नहीं सर्वेक्षण के नमूने कहां से लिए गए हैं।

टीवी चैनलों को 24 घंटे खबरें चाहिए, वे ऐसे सर्वे दिखाते रहते हैं। उन्होंने सवाल दागा, पिछले दिनों अखबारों की रीडिरशिप को लेकर एक एजेंसी का सर्वे सामने आया था, उसका कितना विरोध हुआ था ?

उन्होंने कहा, असली काम बूथों पर होगा। सपा सरकार ने बहुत काम किए हैं।

भितरघातियों पर नजर

akhilesh yadav appreciates his party achievements

अखिलेश ने संकेत दिया कि पार्टी से भितरघात करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।

दो मंत्रियों की बर्खास्तगी के सवाल पर कहा, सपा नेतृत्व, पार्टी संगठन और सरकार के लोग जनता में जा रहे हैं।

सभी की इच्छा है कि ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतें। जो लड़ाई में धोखा देगा, पार्टी उसके बारे में विचार करेगी।

दुर्गाशक्ति की अच्छी तैनाती पर तारीफ नहीं

akhilesh yadav appreciates his party achievements

मुख्यमंत्री ने कहा, एक अफसर पर कार्रवाई का बड़ा विरोध हुआ। अखबारों, चैनलों में खूब न्यूज चलीं।

उन्हें अच्छी तैनाती दी तो किसी ने तारीफ नहीं की। पहले उन्हें कन्नौज क्षेत्र में ले गए। कन्नौज में कानपुर देहात का कुछ हिस्सा आता है। बाद में पति-पत्नी को मथुरा में तैनात कर दिया।

मीडिया ने जिन्हें बनाया, वही कर रहे हमले

akhilesh yadav appreciates his party achievements

आप नेता अरविंद केजरीवाल द्वारा कुछ चैनलों पर कार्रवाई की धमकी पर अखिलेश ने सीधे तौर पर टिप्पणी तो नहीं की लेकिन कहा, मीडिया जिन्हें बनाता है, उन्हें खत्म भी कर देता है।

जिन्हें (केजरीवाल को) बनाया, वही धमकी दे रहे हैं। बताते चले कि हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को धमकी दी थी।

अफसरों से काम लेने में सफल रहे

akhilesh yadav appreciates his party achievements

अखिलेश ने कहा, हम अधिकारियों से काम लेने में सफल रहे हैं। कुछ अफसर अच्छा काम करने वाले हैं और कुछ स्लो।

सरकार की जिम्मेदारी उन सभी से काम लेने की है। अफसर अच्छा काम नहीं करते तो इतनी बड़ी योजनाएं कैसे लागू होतीं।

उन्होंने नौकरशाही की दिल खोलकर तारीफ की और कहा कि उन्हें आगे भी ऐसी ही उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed