{"_id":"5752ad494f1c1b77051091bd","slug":"akhilesh-yadav-annouces-rs-50-lakh-help-to-mathura-martyr","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा शहीदों के परिजनों का मुआवजा 20 से बढ़ाकर 50 लाख किया, नौकरी भी मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा शहीदों के परिजनों का मुआवजा 20 से बढ़ाकर 50 लाख किया, नौकरी भी मिलेगी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 05 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मथुरा में शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष कुमार के परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता 20 से बढ़ाकर 50-50 लाख रुपये कर दी है।
उनके परिवार को असाधारण पेंशन भी दी जाएगी। एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आश्रितों के पुनर्वास में राज्य सरकार पूरी मदद करेगी।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि असाधारण पेंशन के तहत आश्रितों को पेंशन के तौर पर वही धनराशि दी जाएगी, जो शहीद कर्मी के जीवित होने की दशा में उन्हें सेवा के दौरान वेतन व भत्ते आदि के रूप में मिलते हैं। रिटायरमेंट की तारीख के बाद आश्रितों को पारिवारिक पेंशन दी जाएगी।