रतन टाटा बोले, अखिलेश ने असंभव को संभव करके दिखाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा ग्रुप के अंतरिम चेयरमैन और जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा ने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रगतिशील सोच ने असंभव माने जाने वाले कामों को भी संभव करके दिखाया।
जब भी मैं यहां आता हूं तो कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। इसी का नतीजा है कि कल तक पिछड़े माने जाने वाले यूपी की गिनती अब अग्रणी राज्यों में होती है।
सूबे की उन्नति देखकर मैं काफी अभिभूत हूं। मैं सीएम अखिलेश यादव को नजदीकी दोस्त के रूप में महसूस करता हूं।
रतन टाटा बृहस्पतिवार को लोकभवन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (ईपीओएस) डिवाइस के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे।
'इससे आम जनता को काफी फायदा मिलेगा'
उन्होंने कहा, इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। निसंदेह आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि टाटा ट्रस्ट राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने में काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। हमने यहां एक दीर्घकालीन पोषण संबंधी प्रोजेक्ट लॉन्च किया है।
इससे हमें बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए काम करने का मौका मिलेगा। जहां लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होता है, वह राज्य भी बेहतर होता है।