फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahakumbh Stampede Akhilesh Yadav Mayawati & Other Opposition Leaders React Demand Govt Action

Mahakumbh Stampede: अखिलेश यादव बोले - बेहद दुखद... सरकार से की अपील, मायावती सहित अन्य नेताओं ने कही ये बातें

Wed, 29 Jan 2025 01:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Jan 2025 01:42 PM IST
सार

Akhilesh Yadav on Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर सुबह मची भगदड़ में कई श्रद्घालुओं की मौत और घायल होने पर अलग-अलग दलों के नेताओं ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी है और सरकार से घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध करवाने की अपील की है।

विज्ञापन
Mahakumbh Stampede Akhilesh Yadav Mayawati & Other Opposition Leaders React Demand Govt Action
बसपा प्रमुख मायावती और सपा नेता अखिलेश यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

Mayawati on Kumbh: महाकुंभ में स्नान के लिए मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में उमड़ी भारी भीड़ और मची भगदड़ को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और मेला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। वहीं, राजनीतिक दलों के नेताओं ने भगदड़ में मृतकों को श्रद्घांजलि दी और घायलों के इलाज के लिए सरकार से मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि! 

हमारी सरकार से अपील है कि गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए। - मृतकों के शवों को चिन्हित करके उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए। - ⁠जो लोग बिछड़ गये हैं, उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किये जाएं। - हैलीकाप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए। - सतयुग से चली आ रही ‘शाही स्नान’ की अखण्ड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए, राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के बीच ‘मौनी अमावस्या के शाही स्नान’ को संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं से भी हमारी अपील है कि वो इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें। सरकार आज की घटना से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने, भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध करे। हादसे में आहत हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।
विज्ञापन


मायावती बोलीं - घटना बेहद दुखद और चिंतनीय
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर कहा कि प्रयागराज की संगम स्थली पर, महाकुंभ में हुई भगदड़ में, जिन भी श्रद्धालुओं ने अपनी जान गवाई है व घायल हुए हैं। यह घटना अति-दुःखद व चिन्तनीय है। ऐसे समय में कुदरत पीड़ितों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे, पार्टी की यही कामना।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले- यह पीड़ादायक घटना है

Mahakumbh Stampede Akhilesh Yadav Mayawati & Other Opposition Leaders React Demand Govt Action
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के नहान के दिन भगदड़ होने से कई लोगों के मृत और घायल होने का समाचार पीड़ादायक है। यह दुखद घटना इस मेले की अव्यवस्था और उत्तरप्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर कर रही है। योगी सरकार ने सारा पैसा सिर्फ अपनी ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर खर्च किया ना की महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर, ये इस सरकार की संवेदनहीनता को प्रदर्शित करता है।

हम लगातार ऐसी ही घटना के प्रति सचेत करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन शासन -प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगा। दुर्घटना के पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। हम मृतकों के आत्मा की शांति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। इसके साथ ही सरकार से यह आग्रह करते हैं कि मृतकों के लिए उचित मुआवजा व घायलों को मुआवजे के साथ मुफ्त इलाज का प्रबंध करे।

आप सांसद बोले- प्रभु से प्रार्थना है कि आज का दिन सकुशल बीत जाए

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि अत्यंत पीड़ादायक घटना प्रभु से प्रार्थना है आज का दिन सकुशल बीत जाय। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने पवित्र चरणों में स्थान दें, उनके परिजनों को ये अपार कष्ट सहन करने की शक्ति दे।

केजरीवाल की अपील, धैर्य और सावधानी बनाए रखें
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ईश्वर उनके परिवारों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें। 

सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अपील है कि धैर्य बनाए रखें और सावधानी बरतें। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और एक-दूसरे की सुरक्षा का ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed