फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav and Mayawati wish CM Yogi Adityanath a very happy birthday.

CM Yogi birthday : पीएम मोदी, मायावती, अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की बधाई

Mon, 05 Jun 2023 08:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Jun 2023 08:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav and Mayawati wish CM Yogi Adityanath a very happy birthday.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने योगी को जन्मदिन की शुभकामनाओं का ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के कर्मशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। योगी बीते छह वर्ष से प्रदेश को महान नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी का चहुंमुखी विकास हुआ है। सभी प्रमुख मापदंडों पर यूपी का विकास उल्लेखनीय रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने योगी को बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण व सुशासन को जमीन पर पहुंचाने में योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने योगी के स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की कामना की है।

 



ये भी पढ़ें - अनी बुलियन घोटाले में आईएफएस निहारिका सिंह से होगी पूछताछ, इंडोनेशिया के दूतावास में हैं तैनात

ये भी पढ़ें - नगर निगम वाले सभी शहरों में शुरू होगा ‘दीदी कैफे’, महिलाओं को रोजगार व लोगों को मिलेगा सस्ता नाश्ता


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योगी पूरे मनोयोग एवं समर्पण के साथ उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के लिए काम कर रहे हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल की ओर से गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने मुख्यमंत्री से गोरखपुर में मुलाकात कर उन्हें राज्यपाल की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी सहित अन्य मंत्रियों ने योगी को जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed