फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav and Mayawati on relief package announced by PM Modi.

प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक पैकेज को अखिलेश ने बताया जुमला तो मायावती ने दिए सुझाव

Wed, 13 May 2020 04:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 May 2020 04:06 PM IST
सार

  • अखिलेश यादव व मायावती ने प्रधानमंत्री द्वारा घोषित किए गए आर्थिक पैकेज पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
  • अखिलेश ने कहा कि ये एक जुमला है जनता इस पर विश्वास नहीं करेगी।
  • मायावती ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर के बजाए सरकारी पहल और देश की पूंजी को बढ़ाने की ज्यादा जरूरत है।
  • अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए तंज किया है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav and Mayawati on relief package announced by PM Modi.
मायावती व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जिसे पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे एक जुमला करार दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पहले 15 लाख का झूठा वादा और अब 20 लाख करोड़ का दावा...। अबकी बार लगभग 133 करोड़ लोगों को 133 गुना बड़े जुमले की मार...। ऐ बाबू कोई भला कैसे करे एतबार...।
विज्ञापन


अब लोग ये नहीं पूछ रहे हैं कि 20 लाख करोड़ में कितने ज़ीरो होते हैं बल्कि ये पूछ रहे हैं उसमें कितनी गोल-गोल गोली होती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया है कि बसपा का मानना है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के अति अहम मामले में प्राइवेट सेक्टर के बजाए सरकारी पहल व इसके जरिए देश की पूंजी में विकास की ज्यादा जरूरत है। इस पर ईमानदारी से अमल करने से ही गरीबी व बेरोजगारी सहित देश की अन्य और भी मूलभूत समस्याओं का समाधान संभव होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed