{"_id":"604f097bfa718f45d61e4eb3","slug":"akhilesh-yadav-and-cm-yogi-adityanath-hoarding-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्डिंग पर एक साथ लगी अखिलेश व योगी की तस्वीर, दोनों पर लगे मुकदमों का जिक्र होने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होर्डिंग पर एक साथ लगी अखिलेश व योगी की तस्वीर, दोनों पर लगे मुकदमों का जिक्र होने से मचा हड़कंप
Mon, 15 Mar 2021 12:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Mar 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के 1090 पर लगे ये होर्डिंग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर एक साथ होर्डिंग पर लगी दिखी। इस होर्डिंग पर मुरादाबाद में पत्रकारों की पिटाई के मामले में अखिलेश यादव पर दर्ज मुकदमे और मुख्यमंत्री योगी पर से हटाए गए मुकदमों का जिक्र है। होर्डिंग लगने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस होर्डिंग लगाने वाले की तलाश कर रही है। होर्डिंग को हटा दिया गया है लेकिन इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
विज्ञापन
बता दें कि होर्डिंग में एक तरफ अखिलेश यादव की फोटो है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की। अखिलेश यादव की फोटो के नीचे आईपीसी की धारा 147 (दंगा), 342 (गलत तरीके से रोकना) और 323 (चोट पहुंचाने) का जिक्र है।
विज्ञापन
वहीं, मुख्यमंत्री योगी की तस्वीर के नीचे आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 153 ए, 295, 297, 307, 336, 435, 504, 506 व 527 का जिक्र किया गया है। होर्डिंग का शीर्षक मुकदमे लगाएं और मुकदमे हटाएं दिया गया है।
विज्ञापन