फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav alleges rigging in by-elections: Police-administration acted as BJP worker

अखिलेश यादव ने लगाया उपचुनाव में धांधली का आरोप : पुलिस- प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर किया कार्य

Thu, 03 Nov 2022 08:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 03 Nov 2022 08:08 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि मतदान स्थल के बूथ प्रभारी पूर्व प्रधान जुबेर व हरिनगर के पूर्व प्रधान मेजर सिंह बिट्टू को पुलिस बेवजह पकड़ कर ले गई। इसी क्षेत्र के ग्राम लालापुर, मदनपुर, लक्ष्मणजती के पोलिंग स्टेशन पर भाजपा समर्थकों ने कब्जा कर मुस्लिमों एवं पार्टी के अन्य मतदाताओं को भरा दिया।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav alleges rigging in by-elections: Police-administration acted as BJP worker
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की सत्ता लोलुपता के चलते कहीं भी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है। लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में भाजपा धांधली से जीतने की तैयारी में मतदाताओं को स्वतंत्र रूप से मतदान नहीं करने दिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त को सभी स्थितियों से पहले ही अवगत कराया गया लेकिन जिस तत्परता से कार्यवाही अपेक्षित थी, वह नहीं हुई है। लोकतंत्र के लिए यह खतरे की घंटी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदान स्थल के बूथ प्रभारी पूर्व प्रधान जुबेर व हरिनगर के पूर्व प्रधान मेजर सिंह बिट्टू को पुलिस बेवजह पकड़ कर ले गई। इसी क्षेत्र के ग्राम लालापुर, मदनपुर, लक्ष्मणजती के पोलिंग स्टेशन पर भाजपा समर्थकों ने कब्जा कर मुस्लिमों एवं पार्टी के अन्य मतदाताओं को भरा दिया। बूथ संख्या 324, 325, 326 रामपुर के संबंधित गांव के मतदाताओं पर अनावश्यक पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे मतदान बाधित हुआ।
विज्ञापन


बूथ संख्या 260, 261, 262 में बीएलओ ने मतदान करने के लिए पर्ची नहीं बांटी। आधारकार्ड और वोटर आईडी दिखाने के बावजूद मतदाताओं को अधिकारियों ने मतदान नहीं करने दिया है। यही हाल अन्य बूथों पर भी रहा। मोहम्मदी विधानसभा से भाजपा विधायक ने कई बूथों पर मतदान प्रभावित किया। कई मतदान केन्द्रों पर ईवीएम में खराबी से मतदान देर तक बाधित रहा है। विधानसभा उप चुनाव में सपा को मिल रहे अभूतपूर्व जनसमर्थन से घबराई भाजपा ने हर अनैतिक चुनाव के लिए हर हथकंडे अपनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed