फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav addresses SP leaders in Lucknow.

अखिलेश यादव बोले, स्थायी नहीं रहेगी भाजपा की जीत

Thu, 18 May 2017 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 May 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
 akhilesh yadav addresses SP leaders in Lucknow.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत होती रहती है। इससे निराश होने की जरूरत नहीं है। भाजपा ने झूठ के बल पर सत्ता प्राप्त की है। सांप्रदायिक ताकतों की जीत स्थायी रहने वाली नहीं है।

विज्ञापन


अखिलेश बुधवार को सपा मुख्यालय में मुरादाबाद, फैजाबाद, अलीगढ़, बाराबंकी, मेरठ व मुजफ्फरनगर जिलों से बड़ी संख्या में आए लोगों से मुलाकात के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पार्टी का सघन सदस्यता अभियान चल रहा है, इसे और तेजी एवं मजबूती देनी चाहिए। संगठन जितना मजबूत होगा हमारी आवाज में उतनी ही ताकत होगी।

सपा ने विकास के नाम पर चुनाव लड़ा। सांप्रदायिक ताकतों की जीत स्थायी नहीं रहने वाली है। सपा इनके खिलाफ  संघर्ष करती रहेगी। भाजपा की सामाजिक सौहार्द एवं धर्मनिरपेक्षता के विरोध की नीति का डटकर विरोध होगा। कार्यकर्ता संगठित और प्रतिबद्ध रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 दिन में ही प्रदेश में त्राहि-त्राहि

 akhilesh yadav addresses SP leaders in Lucknow.

सपा अध्यक्ष से कई नेताओं ने शिकायत की कि 50 दिन में ही प्रदेश में त्राहि-त्राहि मच गई है। कानून व्यवस्था चौपट है। लूट, हत्या, डकैती, बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। युवाओं को अपना भविष्य अंधेरे में दिख रहा है, नौकरियां छीनी जा रही हैं।

अतरौली (अलीगढ़) के समाजवादी व्यापार सभा के नगर अध्यक्ष एवं पार्षद वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा, सपा का होर्डिंग लगाने पर ही उन्हें झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया गया। बदले की भावना से उत्पीड़न की कार्रवाई भाजपा सरकार बनते ही शुरू हो गई है।

कई लोगों ने शिकायत की कि उनके जनपदों में सामाजिक सद्भावना बिगाड़ने की साजिशें हो रही हैं। सपा की जनहित की योजनाओं की बदनामी की जा रही है या उन्हें रोका जा रहा है। भाजपा का यह जनविरोधी आचरण है।

सब का विकास का वादा किया गया था किन्तु किसानों के साथ धोखाधड़ी की गई। राज्यकर्मियों का भी उत्पीड़न हो रहा है। पुलिस पर सत्तारूढ़ दल के लोग हमला कर रहे हैं। अधिकारियों को अपमानित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed