फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav addresses his party workers in Lucknow.

अखिलेश बोले, तीसरे चरण के बाद भाजपा नेताओं को नपवाना पड़ेगा बीपी

Tue, 14 Feb 2017 10:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Feb 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
 Akhilesh yadav addresses his party workers in Lucknow.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद ही भाजपा नेताओं को ब्लड प्रेशर की शिकायत हो गई।

विज्ञापन


तीसरे चरण के चुनाव खत्म होते-होते तो इनकी स्थिति इतनी खराब हो जाएगी कि अधिकतर भाजपा नेताओं को अपना ब्लड प्रेशर (बीपी) नपवाना पड़ेगा। अखिलेश सोमवार शाम राजधानी में विकासनगर स्थित टेढ़ी पुलिया पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार ने हर क्षेत्र में काम करके दिखाया है। भाजपा वाले कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं, मगर उनसे मतदाताओं को पूछना चाहिए कि यूपी की कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने क्या मदद दी।
विज्ञापन


अपने वादे तो पूरा नहीं कर पाए, उल्टे लोगों को अपने ही धन के लिए बैंकों के बाहर लाइन में खड़ा कर दिया। कह रहे हैं कि लखनऊ में मेट्रो रेल का उद्घाटन कर दिया, जबकि यह चलने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जहां कहेंगे, वहां मेट्रो चलाकर दिखा देंगे'

 Akhilesh yadav addresses his party workers in Lucknow.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मेट्रो रेल दौड़ाने के लिए एनओसी दिलवा दे, जहां कहेंगे, वहां मेट्रो चलाकर दिखा देंगे।

अखिलेश बोले, दुबारा सरकार बनने पर राजधानी में पीने के साफ पानी की आपूर्ति और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर और भी ज्यादा ध्यान देंगे।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया।

कालेधन के साथ-साथ 10 दिन के भीतर दाऊद इब्राहीम को भी भारत लाने का वादा किया था, पर तीन साल बीतने के बावजूद इन मोर्चों पर केंद्र को कोई सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed