फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav addressed a vyapari Mahakumbh in Lucknow.

व्यापारी महाकुंभ: अखिलेश यादव बोले- व्यापारियों ने मन बनाया है तो भाजपा का जाना और सपा का आना तय

Sun, 05 Dec 2021 04:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Dec 2021 04:27 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान व व्यापारी सभी परेशान हैं और अब व्यापारियों ने ही तय कर लिया है तो भाजपा का जाना व सपा का आना तय है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav addressed a vyapari Mahakumbh in Lucknow.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने व्यापारी महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि जब व्यापारियों ने मन बना लिया है तो भाजपा का जाना और सपा का आना तय है। हम उत्तर प्रदेश में लगातार जा रहे हैं। माहौल बदलाव का है। अब इस सरकार को लोग देखना नहीं चाहते हैं। इतना दुख किसी सरकार ने नहीं दिया। व्यापारी, किसान और नौजवान संकट में हैं। वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समाजवादी व्यापार सभा के चल रहे हैं व्यापारी महाकुंभ को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि योगीजी 24 घंटे काम करते हैं लेकिन दिखा कुछ नहीं। तभी व्यापारी परेशान है। व्यापारियों की कमाई आधी हो गई है। हिसाब लगाओ तो महंगाई दोगुनी हो गई है। ऐसे में खुशहाली कहां से आयेगी।
विज्ञापन


दुनियाभर में सभी देशों ने व्यापारियों की मदद की लेकिन हमारी सरकार ने किसी की मदद नहीं की। नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार दोगुना हुआ। व्यापारी आत्महत्या कर रहे हैं। उनका कारोबार ठप हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान और व्यापारी की कड़ी को तोड़ दिया है। अब व्यापारी समझ चुके हैं कि भाजपा किसकी पार्टी है। वह व्यापारियों की पार्टी होती तो कारोबार खत्म ना करती। भाजपा सरकार ने जो फैसले लिए वह चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। बड़े अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए यूपी सरकार फैसले ले रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि एयरपोर्ट बेचे जा रहे है। डीजल पेट्रोल मंहगा है।


प्रदेश में ठोको राज में किसी की भी जान ली जा सकती है। यूपी में सबसे ज्यादा थाने में मौत हुई है। व्यापारियों की हत्या व लूट सबसे ज्यादा हुई। सरकार बनते ही बनारस में व्यापारी की दुकान लूट ली गई। प्रदेश में सुनारों की हत्या हुई है। प्रतापगढ़ में सुरक्षा मांगने में व्यापारी की हत्या हो गई। सपा ने यूपी 100 दिया। इस सरकार ने 112 का कबाड़ा कर दिया। महाकुंभ में व्यापार सभा को प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग, उपाध्यक्ष पवन मनोचा, सचिव सोनू कनौजिया आदि ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed