जानें, सीएम क्यों ले रहे 2450 करोड़ का लोन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में इस वित्तीय वर्ष में 419 किलोमीटर लम्बाई के पांच राज्य मार्ग चौड़े व उच्चीकृत किए जाएंगे। इनमें चार राज्य मार्ग की तो घोषणा सरकार ने कर दी है लेकिन पांचवां राज्यमार्ग मैनपुरी में होने के कारण उसकी घोषणा अभी नहीं की गई है क्योंकि वहां पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है।
इसके अलावा लखीमपुर के पचपेड़ी घाट पर शारदा नदी पर एक बड़े पुल का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। विश्व बैंक की मदद से ये सभी काम वर्ष 2017 से पहले पूरे करा लिए जाएंगे।
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय की विश्व बैंक से 2450 करोड़ रुपये के लोन पर सहमति बन गई है।
30 प्रतिशत धन राज्य सरकार देगी
इसमें राज्य सरकार का 30 प्रतिशत अंश जोड़ते हुए प्रदेश को 3500 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध होगी। विश्व बैंक के इस लोन से प्रदेश में लगभग 1000 किलोमीटर राज्य मार्गों का उच्चीकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा, प्रदेश में सड़क निर्माण क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों का वैज्ञानिक तरीके से उपयोग करने के लिए परियोजना के तहत रोड एसेट मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया जा रहा है।
इसमें लोनिवि (लोक निर्माण विभाग) के अन्तर्गत आने वाले राज्य मार्गों, प्रमुख जिला मार्गों व अन्य मार्गों का विस्तृत विवरण एक जगह उपलब्ध होगा। इस विवरण को प्रतिवर्ष लोनिवि के मार्ग खंडों द्वारा ऑनलाइन पर अपडेट किया जाएगा।
ये राज्य मार्ग होने हैं दुरुस्त
रोड एसेट मैनेजमेंट के लिए लोक निर्माण विभाग में एक खंड पहले ही स्थापित किया जा चुका है। विश्व बैंक के धन से निर्माण कार्यों के लिए प्रदेश में तीन वृत्त कार्यालय लखनऊ, मुरादाबाद एवं कानपुर में खोले जा चुके हैं।
हमीरपुर-राठ-गुरसहायगंज-झांसी मार्ग--168 किलोमीटर
उतरौला-फैजाबाद मार्ग--59 किलोमीटर
बदायूं-बिल्सी-बिजनौर मार्ग--79 किलोमीटर
गोला-शाहजहांपुर मार्ग--59 किलोमीटर