फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh targets BJP: accusing Election Commission, threatening to sit on dharna, questions raised on the functioning of SIT

अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना : चुनाव आयोग पर लगाए आरोप, धरने पर बैठने की धमकी, एसआईटी के कामकाज पर भी उठाए सवाल

Wed, 10 Nov 2021 01:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Nov 2021 01:32 AM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि चुनाव आयोग में दिल्ली में जितने अधिकारी गए हैं सब यूपी से गए हैं। यूपी में ही चुनाव है। हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग कार्यप्रणाली बदलेगा और निष्पक्ष काम करेगा।

विज्ञापन
Akhilesh targets BJP: accusing Election Commission, threatening to sit on dharna, questions raised on the functioning of SIT
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्मंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि आयोग ने पारदर्शी कार्यप्रणाली नहीं अपनाई और सूची में जुड़ने वाले नाम और कटने वाले नाम के बारे में जानकारी नहीं दी तो आयोग के खिलाफ धरना दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर सभी एजेंसियां मनमानी कर रही हैं। एसआईटी पर भी आरोप लग रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट सवाल कर रहा है। ऐसे में भाजपा बताए कि एसआईटी की जांच कब होगी।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची में करीब 21 लाख 56 हजार 262 नाम जोड़े गए हैं और 16 लाख 42 हजार 756 नाम काटे गए हैं। नाम जोड़ने और काटने की सूची आयोग उपलब्ध नहीं करा रहा है। जबकि हर चुनाव में यह सूची जारी की जाती थी। लेकिन इस साल आयोग दवाब में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि चुनाव आयोग में दिल्ली में जितने अधिकारी गए हैं सब यूपी से गए हैं। यूपी में ही चुनाव है। हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग कार्यप्रणाली बदलेगा और निष्पक्ष काम करेगा। उन्होंने कहा है कि भाजपा की भेदभाव और नफरत की राजनीति से सभी लोग नाराज हैं। हर स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा सरकार में किसानों के धान की लूट हो रही है। बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है, सरकारी संपत्तियां बेची जा रही है। महंगाई बढ़ी है। भाजपा के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। समाजवादी साइकिल ही अब उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि नोटबंदी करते समय भाजपा सरकार ने भरोसा दिलाया था कि काला धन आएगा, भ्रष्टाचार खत्म होगा। भाजपा सरकार बताए कि काला धन लेकर कौन चला गया, भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि नोटबंदी के क्या फायदे हुए? सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी संस्थाओं को नष्ट कर दिया है। भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया। आज किसान व्यापारी नौजवानए छात्र आत्महत्या करने पर  विवश हैं। भाजपा सरकार ने नोटबंदी बड़े लोगों और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने, जनता को परेशान करने और अपनी तानाशाही जताने के लिए किया है।  

उन्होंने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और लखीमपुर की सरकार ने कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। बीजेपी सरकार अपने लोगों को बचाने और विरोधियों को फंसाने के लिए एसआईटी बनाती है। भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के कार्यों का ही उद्घाटन कर रही है। कुशीनगर का एयरपोर्ट समाजवादी सरकार में दिए गए बजट से बना है। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस.वे समाजवादी सरकार ने शुरू कराया था। मेट्रो भी सपा सरकार में ही चली। 2022 में बदलाव होना तय है। समाजवादी पार्टी पर जनता का भरोसा है। अगली सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनना तय है।

सपा कार्यालय में मना खजांची का जन्मदिन

सपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन लगने के दौरान पैदा हुए कानपुर देहात के खजांची का पांचवां जन्मदिन मनाया। सपा अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने खजांची को उपहार दिए। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कायदे से तो भाजपा को खजांची का जन्मदिन मनाना चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के गलत फैसलों से अर्थव्यवस्था की हालत खराब हो गई है। लोगों को अपने पैसों के लिए लाठियां खानी पड़ी। अपमानित होना पड़ा। लोगों की जानें चली गई। देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी फैली।

समाजवादी इत्र लांच
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कन्नौज के एमएलसी पम्मी जैन द्वारा निर्मित समाजवादी इत्र लांच किया। समाजवादी सुगंध में कश्मीर से कन्याकुमारी तक के 22 प्राकृतिक सुगंधों का इस्तेमाल किया गया है। इस दौरान जैन ने कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा यह परफ्यूम चार से छह माह की मेहनत पर तैयार हुा है। यह 2022 में नफरत को खत्म कर खुशबू बिखेर देगा।

विभिन्न दलों के लोगों ने ली सपा की सदस्यता
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष मंगलवार को विभिन्न दलों के लोगों ने सदस्यता ली। इसमें बसपा छोड़कर आई पीलीभीत की श्रीमती दिव्या गंगवार और चौधरी प्रदीप सिंह पटेल, रविशंकर गंगवार, बृजेश गंगवार ने सदस्यता ली। इसी तरह भाजपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय ने भी सपा की सदस्यता ली। इसी तरह बसपा से महाराजगंज के सिसवा बाजार के पूर्व पार्षद प्रमोद शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुए। भाजपा छोड़कर आए अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश सचिव सुशील कुमार ने अपने समर्थकों के साथ सदस्यता ली। प्रतापगढ़ के अधिवक्ता जावेद अख्तर, पार्थ द्विवेदी तथा मोहम्मद हुसाम ने भी सपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed