फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh suspends two ministers

अखिलेश ने अपने दो मंत्रियों को कर दिया बर्खास्त

Sun, 09 Mar 2014 09:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Mar 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh suspends two ministers

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपने दो मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन


बर्खास्त मंत्रियों में कृषि मंत्री आनंद सिंह और राज्यमंत्री मनोज पारस शामिल हैं।

कृषि मंत्री आनंद सिंह के बेटे कीर्तिवर्धन सिंह ने दो दिन पहले ही सपा छोडी है। वह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

उनके बारे में माना जा रहा है कि वह गोंडा से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ेंगे।

आनंद सिंह ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह मरते दम तक सपा नहीं छोडेंगे। पार्टी और मुख्यमंत्री चाहे तो बर्खास्त कर दें।

रविवार शाम मुख्यमंत्री ने उनके बर्खास्तगी का आदेश दे दिया।

वहीं राज्यमंत्री मनोज पारस बलात्कार के एक मामले में फंसे हुए हैं। पारस को मंत्रिपरिषद में शामिल किया था तब भी सवाल उठे थे।

सरकार ने उनका मुकदमा वापस लेने की भी कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली।

माना जा रहा है कि सरकार लोकसभा चुनाव में विपक्षियों को कोई हथियार देना नहीं चाहती।

इसलिए मनोज पारस को बर्खास्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed