फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh starts 200 power sub stations in UP.

'दोहरे शतक' से टीपू ने दिया बिजली संकट का जवाब!

Tue, 09 Dec 2014 01:40 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Dec 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh starts 200 power sub stations in UP.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में ये लोग 24 घंटे बिजली देने की बात करते थे और आज पूरी तरह चुप्पी साधे हैं। इन्होंने जनता से झूठा वादा किया था।

विज्ञापन


आज वे भी इस हकीकत को जान गए हैं कि यूपी में कटिया लगाकर बड़े पैमाने पर बिजली की चोरी होती है। सपा सरकार बिजली क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है।

तहसील स्तर पर भी पूरी बिजली दी जाएगी। खुद केंद्र सरकार के मंत्री के साथ हुई मीटिंग में भी स्वीकार किया गया कि यूपी जो प्रयास कर रहा है, वह बेहतर है।

मुख्यमंत्री सोमवार को यहां अपने सरकारी आवास पर बिजली के 200 सब स्टेशनों के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। केंद्र की मोदी सरकार का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, ‘बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने एक भी वादा नहीं निभाया। क्या उन्होंने कोई काम शुरू किया...।’
विज्ञापन

...इसलिए नहीं दिखाई दे रहे हैं काम

Akhilesh starts 200 power sub stations in UP.

मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि ऊर्जा विभाग में बहुत से ऐसे काम होते हैं जो दिखाई नहीं देते हैं। अंडरग्राउंड केबल डालने का भी काम चल रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बगैर सख्ती किए लाखों की तादाद में बिजली कनेक्शन दे दिए।

मुख्यमंत्री ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के ‘लोगो’ का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से टेक्निकल सपोर्ट यूनिट की स्थापना के लिए सहमति पत्र का आदान-प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने पावर कॉर्पोरेशन की ‘हर गांव बिजली-हर घर उजाला’ व ग्राम्य विकास विभाग की ‘हमारी कहानी, हमारी जुबानी’ पुस्तक का विमोचन किया।

लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव, स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप, समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद व ऊर्जा राज्य मंत्री यासर शाह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी व सांसद डिम्पल यादव, कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा उर्फ मोना भी उपस्थित थीं।

सवा दो लाख महिलाओं के खाते में पहुंची समाजवादी पेंशन

Akhilesh starts 200 power sub stations in UP.

इस मौके पर समाजवादी पेंशन योजना के तहत करीब सवा दो लाख महिलाओं के खाते में ऑनलाइन पैसा भी ट्रांसफर किया गया। सीएम के एक क्लिक करते ही आठ महीने की पेंशन एक साथ इनके खाते में पहुंच गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहिया आवास योजना के तहत गरीबों को मकान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार ने लोहिया आवास का बजट भी बढ़ा दिया है।

अब इसके तहत 3.05 लाख रुपये दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार काम में तो आगे है लेकिन प्रचार में हमेशा पीछे रह जाती है।

विज्ञापन

28 हजार करोड़ हुआ ऊर्जा क्षेत्र का बजट

Akhilesh starts 200 power sub stations in UP.

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि पहले की सरकार में ऊर्जा क्षेत्र का बजट आठ हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 28 हजार करोड़ रुपये हो गया है।

समाजवादी पेंशन योजना के तहत 31 दिसंबर तक सभी 40 लाख लाभार्थियों को पेंशन मिल जाएगी। इससे पहले प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल ने कहा कि 1200 करोड़ से 200 सब स्टेशन बनाए गए हैं।

वर्ष 2007 से 2012 के बीच पारेषण के मात्र 17 सब स्टेशन बने थे, वहीं पिछले केवल नौ महीने में ही 51 सब स्टेशन तैयार हुए हैं। ढाई साल की सरकार में अब तक 2500 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed