फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh speaks for UP assembly election 2017.

अखिलेश बोले, साइकिल चलाकर सत्ता में आए, 2017 में भी जीतेंगे

Fri, 20 May 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 May 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh speaks for UP assembly election 2017.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने 2012 में साइकिल चलाई, सूबे की जनता समाजवादी पार्टी से जुड़ी और सरकार बनी। सत्ता में आने के बाद से समाजवादी सरकार लगातार साइकिल को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में तमाम स्थानों पर साइकिल ट्रैक बनवाए हैं। साइकिल 2017 में फिर दौड़ेगी और दोबारा सपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग के सामने स्कूली छात्रों के साथ साइकिल चलाने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साइकिल हमें संतुलन बनाने की सीख देती है। जो साइकिल पर संतुलन बना सकता है वह जिंदगी में भी संतुलन बना सकता है।
विज्ञापन


यादव ने कहा कि साइकिल चलाने से स्वास्थ्य ठीक रहता है और पर्यावरण पर भी कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। इस सवारी का इस्तेमाल आम लोग करते हैं।

इसीलिए उनकी सरकार साइकिल को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इस मौके पर प्रमुख सचिव, सूचना नवनीत सहगल व सचिव, मुख्यमंत्री पार्थसारथी सेन शर्मा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को घर ले गए, मिठाई भी खिलाई

Akhilesh speaks for UP assembly election 2017.

मुख्यमंत्री साइकिल चलाने पहुंचे तो स्कूलों छात्रों से साइकिलिंग को लेकर कुछ सवाल भी पूछे। पहला सवाल था, साइकिल चलानी चाहिए? जवाब मिला हां। दूसरा सवाल किया, साइकिल चलाने से क्या फायदा होता है? जवाब मिला फिटनेस दुरुस्त रहती है।

साइकिल ट्रैक पर साइकिल चलाना कैसा रहेगा? बच्चों ने कहा बहुत अच्छा। छात्रों से बात करते-करते सीएम साइकिल पर सवार हो गए।

उन्होंने साइकिल चलाई तो साथ ही ट्रैक के अगल-बगल खड़े लोगों से हालचाल भी पूछा। मुख्यमंत्री ने साइकिल चला रहे बच्चों को सरप्राइज भी दिया। उन्हें अपने सरकारी आवास के भीतर ले गए।

आवास परिसर में भी उनके साथ साइकिल चलाई। स्टाफ को यह ताकीद करना नहीं भूले कि इन्हें ठंडा पानी पिलाओ और मिठाई खिलाओ।

लखनऊ व आगरा को बनाएंगे साइकिल फ्रेंडली सिटी

Akhilesh speaks for UP assembly election 2017.

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार ने साइकिल चलाने वालों को ध्यान में रखते हुए लखनऊ सहित तमाम शहरों में साइकिल ट्रैक का काम शुरू किया है। कई स्थानों पर साइकिल ट्रैक चालू हो गए हैं।

लखनऊ में अब तक 100 किलोमीटर साइकिल ट्रैक बन चुका है। 100 किमी का ट्रैक और बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ और आगरा को साइकिल फ्रैंडली सिटी के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

इसी तरह नोएडा व ग्रेटर नोएडा को भी साइकिल फ्रैंडली सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन स्थलों पर भी साइकिल ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा, जिससे पर्यटक साइकिल के प्रति आकर्षित होंगे।

उपचुनाव में जीत पर जताया आभार
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार ने अपने कामों से आम लोगों में पहचान बनाई है। इसी का नतीजा है कि विधान सभा के उपचुनाव में सपा ने जीत हासिल की। उन्होंने बिलारी व जंगीपुर में सपा प्रत्याशियों को जिताने पर मतदाताओं के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed