{"_id":"3118b0a764b501ed7bbceb22ced8e2aa","slug":"akhilesh-says-i-have-good-relations-with-pm-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'प्रधानमंत्री मोदी से मेरे रिश्ते बिल्कुल अलग'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'प्रधानमंत्री मोदी से मेरे रिश्ते बिल्कुल अलग'
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 26 Aug 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एकदम अलग रिश्ते हैं।
विज्ञापन
वे जिस राज्य से सांसद चुने जाने के बाद पीएम बने हैं मैं उसी राज्य से मुख्यमंत्री हूं। इसलिए और मुख्यमंत्रियों की तुलना में मेरे रिश्ते अलग हैं।
मुख्यमंत्री ने यह जवाब पत्रकारों के उस सवाल पर दिया जिसमें उनसे पूछा गया था कि आजकल प्रधानमंत्री के साथ जो मुख्यमंत्री मंच साझा कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्यक्रम में हूटिंग होती है।
ऐसे में क्या वे प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करने से बचेंगे? इसपर उन्होंने कहा कि अभी ऐसी कोई नौबत नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर है कि यह प्रदेश प्रधानमंत्री का भी गृह प्रदेश है।
विज्ञापन