अखिलेश बोले: दलितों पर अत्याचार में यूपी सबसे आगे, भाजपा शासित राज्यों में बुरी हालत में हैं गरीब और वंचित
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश की सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि यूपी में सबसे ज्यादा दलितों पर अत्याचार हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि दलितों पर अत्याचार के मामले में भाजपा सरकार के समय में यूपी नंबर एक बन गया है। दलितों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध भाजपा शासित उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, ओड़िशा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में हो रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश के दलितों के साथ अन्याय और अत्याचार चरम पर है। भाजपा सरकार आरक्षण और आजादी तो छीन ही रही है, अब तो सत्ता संरक्षित प्रभुत्ववादी जान ले रहे हैं। प्रयागराज में गेहूं काटने से इंकार करने पर हुई दलित युवक की हत्या अंदर से हिला देने वाली घटना है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा मूलतः परंपरागत प्रभुत्ववादियों की पार्टी है और वर्चस्ववादी भाजपा के लोगों की बुनियादी सोच सामंतवादी है। इसमें गरीब, वंचित, दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, आधी आबादी (महिलाओं) और आदिवासियों के लिए सिर्फ अपमान के सिवा कुछ नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग संविधान के भी विरोधी हैं, क्योंकि भाजपा में संगठन और सरकार के प्रमुख पदों पर हमेशा ही केवल कुछ खास लोग विराजमान रहते हैं। भाजपा के अंदर पदनाम भले किसी दलित और पिछड़े को मिल जाए, पर पद का मान कभी नहीं मिलता। उनके नाम से चुनाव लड़े जाते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री का पद तो छोड़ो, उन्हें और भी कोई कुर्सी नहीं दी जाती है।
यूपी: प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव ने महाकुंभ आयोजन पर उठाए सवाल, अकबर के किले का किया भ्रमण, तस्वीरें
कुशीनगर में हुए हादसे में मौतों पर अखिलेश ने जताया शोक
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुशीनगर के भुजौली में हुई सड़क दुर्घटना में रामकोला क्षेत्र के नारायणपुर चरगहा के छह लोगों की दर्दनाक मौत पर गहरा शोक जताया है। अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता की मांग की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.