{"_id":"6a3fdd27820d3baaa4029371","slug":"akhilesh-said-those-who-talk-about-one-country-one-election-could-not-conduct-the-pradhani-election-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले: एक देश-एक चुनाव की बात करने वाले नहीं करा पाए प्रधानी का चुनाव, चंदा चोरी पर सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले: एक देश-एक चुनाव की बात करने वाले नहीं करा पाए प्रधानी का चुनाव, चंदा चोरी पर सरकार को घेरा
Sat, 27 Jun 2026 07:54 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 27 Jun 2026 07:54 PM IST
सार
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार की हार है कि वह प्रधानी का चुनाव नहीं करा पाई।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो सरकार नवंबर में विधानसभा चुनाव कराने का प्रोपेगंडा फैला रही है, वह प्रधानी का चुनाव नहीं करा पाई। जो वन नेशन वन इलेक्शन की बात कर रहे थे, वे प्रधानी का चुनाव नहीं करा पाए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव शनिवार को आजमगढ़ में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाने जा रही है। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। इस सरकार में पीडीए का आरक्षण छीना गया। भाजपा को दस साल की सरकार का हिसाब देना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी निंदनीय और चिंताजनक है। एसआईटी बनी, लेकिन उसकी रिपोर्ट जिसे सौंपी गई, वह एक प्रश्नचिह्न है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लिए धन ही धर्म है। मुख्यमंत्री अयोध्या दौरे का विश्व रिकॉर्ड बना रहे थे। हर सप्ताह अयोध्या जा रहे थे। आखिर उनका सूचना तंत्र कहां था? उन्हें चढ़ावा चोरी की जानकारी क्यों नहीं हुई। इन लोगों ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। प्रभु श्रीराम इन्हें माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन