अखिलेश बोले: कहीं एसआईटी की रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी, केशव का पलटवार- वह और उनका परिवार रामद्रोही
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने अयोध्या के राममंदिर में चंदा चोरी प्रकरण में कहा है कि एसआईटी ध्यान रखे कि कहीं उसकी जांच रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए। इस पर केशव मौर्य ने पलटवार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिलेश ने कन्नौज में मीडिया से कहा कि सरकार को मजबूरी में एसआईटी गठित करनी पड़ी, सवाल यह है कि एसआईटी की एसआईटी कौन करेगा। वहां सीसीटीवी की फुटेज गायब है। इसका मतलब है कि चढ़ावा चोरी की सही जानकारी नहीं मिलेगी। जो लोग गुप्त दान दिए थे, सब गायब निकला। इतना बड़ा घोटाला हुआ। भाजपा ने करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया है।
डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार की डबल टंकियां : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। कहीं पानी की टंकियां टूट रही हैं, तो कहीं पुल। डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार की डबल टंकियां हैं। कमीशनखोरी और बजट की लूट से कोई भी काम मानक और गुणवत्ता के अनुसार नहीं हो रहा है। हर जगह बजट की लूट चल रही है।
उन्होंने रविवार को जारी बयान में कहा कि ताजा मामला कानपुर के घाटमपुर में चार साल पहले बने ओवरब्रिज का है। 46 करोड़ की लागत से बने ओवरब्रिज में दरारें आ गई हैं। भाजपा सरकार के दौरान हुए निर्माण कार्यों में पहले भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनियमितता हुई है। जल जीवन मिशन से लेकर सड़कों के निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा के डबल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार की डबल टंकिया हैं। पानी की जो टंकियां फट रही हैं। कहा, टंकी के रूप में भाजपा के भ्रष्टाचार का पेट फट रहा है। जब सारा पैसा कमीशन में खा जाएंगे तो ठेकेदार ऐसी ही जानलेवा टंकिया बनाएंगे। इन हालात में 2027 में यूपी से भाजपा का सफाया होना तय है।
सबको जोड़े, वही योग
अखिलेश ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो सब कुछ जोड़े, सबको जोड़े, वही योग है। मन से लेकर मानव-समाज तक योग ही सबसे बड़ा जीवनसूत्र है।
अखिलेश और उनका परिवार रामद्रोही : केशव
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके कुनबे को रामद्रोही कहा। राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर अखिलेश द्वारा उठाए जा रहे सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि वह राम जन्मभूमि के पवित्र विषय पर टिप्पणी न करें।
विश्व योग दिवस के मौके पर संगम नोज पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद डिप्टी सीएम मीडियाकर्मियों से रूबरू थे। उन्होंने दावा किया कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के भीतर प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।