फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said, the humiliation of the oppressed, the downtrodden happened during the BJP rule, by adopting the ideas of Dr. Lohia and Dr. Ambedkar, an egalitarian society will be formed.

अखिलेश ने कहा, भाजपा शासन में हुआ शोषितों, वंचितों का अपमान, डा. लोहिया और डा. अंबेडकर के विचारों को अपनाकर बनेगा समता मूलक समाज

Fri, 14 Jan 2022 12:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 14 Jan 2022 12:25 AM IST
सार

डॉ लोहिया और डॉ आंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर समता मूलक समाज बनाने का सपना पूरा किया जाएगा। वैचारिक आंदोलन के रास्ते से ही सामाजिक न्याय को सुनिश्चित किया जा सकता है। वह बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Akhilesh said, the humiliation of the oppressed, the downtrodden happened during the BJP rule, by adopting the ideas of Dr. Lohia and Dr. Ambedkar, an egalitarian society will be formed.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा शासन में शोषितों, वंचितों को सताया एवं अपमानित किया जा रहा है। युवाओं को नौकरी से दूर रखने और आरक्षण समाप्त करने की साजिशें हो रही हैं। डॉ लोहिया और डॉ आंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर समता मूलक समाज बनाने का सपना पूरा किया जाएगा। वैचारिक आंदोलन के रास्ते से ही सामाजिक न्याय को सुनिश्चित किया जा सकता है। वह बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।  

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने समाज के हर वर्ग को धोखा दिया है। निजीकरण और आउटसोर्स से गरीबों के साथ अन्याय हुआ है। सरकारी संपत्तियां बेची जा रही हैं। निविदा कर्मचारियों को पूरा वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। व्यापार और उद्योग धंधे चौपट हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। युवा निराश और कुंठा का शिकार है। किसान बेमौसम की मार और खादए बीजए कीटनाशक की बढ़ी हुई कीमतों से परेशान है।
विज्ञापन


यूपी के मुख्यमंत्री अभी तक एक भी वादे पूरा नहीं कर पाए हैं। विधानसभा चुनाव  2022 संविधान की रक्षा की परीक्षा की घड़ी होगी। इसलिए अब सभी को बिना देर किए विधान सभा चुनाव में घर.घर गांव.गांव दस्तक देकर भाजपा की कुनीतियों और अपनी सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराएं। जनता ने अपना विकल्प तलाश लिया है। समाजवादी पार्टी पर ही जनता को भरोसा है। बैठक की अध्यक्षता वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की हो रही है अनदेखी
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि खाद, बीज, महंगे डीजल और बिजली के बाद बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि की मार से किसान तबाह है। किसान मुआवजे की आस लगाए है, लेकिन सरकार कोई मदद नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed