{"_id":"68efb197a42371921e0580d8","slug":"akhilesh-said-rss-should-celebrate-its-end-year-not-its-centenary-ajay-rai-wrote-to-shah-for-a-ban-2025-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले: आरएसएस को शताब्दी नहीं, समाप्ति वर्ष मनाना चाहिए, अजय राय ने पाबंदी के लिए शाह को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले: आरएसएस को शताब्दी नहीं, समाप्ति वर्ष मनाना चाहिए, अजय राय ने पाबंदी के लिए शाह को लिखा पत्र
Wed, 15 Oct 2025 08:07 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 15 Oct 2025 08:07 PM IST
सार
Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आरएसएस को शताब्दी नहीं, समाप्ति वर्ष मनाना चाहिए। उधर कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन पर प्रतिबंध लगाने की बात कही।
विज्ञापन
आरएसएस पर हमलावर रहे अखिलेश यादव और अजय राय।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आरएसएस को शताब्दी नहीं, समाप्ति वर्ष मनाना चाहिए। केरल में एक स्वयंसेवक के शारीरिक शोषण का आरोप लगाने संबंधी सवाल पर सपा अध्यक्ष ने यह बात कही। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार नदियां नहीं, सिर्फ बजट साफ कर रही है। मतदान के दिन बुर्के वाली महिलाओं की चेकिंग के फैसले पर कहा कि हार से बचने के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है।
अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा सरकार किसानों की जमीन और फसल को लूट रही है। बड़े कारोबारी घरानों को अपना लैंड बैंक बनाने की खुली छूट दी है। अब किसानों के लिए डिजिटल प्लेटफार्म बनाना धोखा है। जब सरकार के जाने का समय आया है, तब मुख्यमंत्री को गोमती नदी की सफाई की याद आई है। सपा सरकार ने लखनऊ में गोमती नदी और वाराणसी में वरुणा नदी के लिए जो मॉडल बनाया था, उसी मॉडल से नदियों की सफाई हो सकती है।
बेटियों को लौंग तक नहीं दे पाएंगे गरीब लोग
उन्होंने सोने की बढ़ती कीमत पर कहा कि गरीब लोग शादियों में बेटी को सोने की लौंग तक नहीं दे पाएंगे। अखिलेश ने कहा, मेरे एक साथी ने कहा कि सोना खरीद लो और दीवाली पर अच्छी कमाओगे। उसकी बात न मानने से मेरा बहुत घाटा हो गया।
विज्ञापन
जनता को स्वदेशी चूरन थमा रही भाजपा
भाजपा सरकार जनता को स्वदेशी का चूरन दे रही है। भाजपा के लोग सिर्फ मुंह से स्वदेशी हैं, पर मन से विदेशी हैं। अमेरिका की तर्ज पर यहां भी सरकार चीन के माल पर टैरिफ क्यों नहीं लगा रही है। उन्होंने दोहराया कि कानपुर में आईपीएस अधिकारी अपराधियों को बचा रहे हैं। हरियाणा में आईपीएस अधिकारी के खुदकुशी मामले में कहा कि इन सब घटनाओं से पीडीए समाज चिंतित है।
तेज भाग रहे बिजली के प्रीपेड मीटर
सपा अध्यक्ष ने कहा कि बहराइच और आसपास के जिलों में जंगली जानवरों का आतंक है। सांड के हमले से भी हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। त्योहार पर अभी तक किसी को निशुल्क गैस सिलेंडर नहीं मिला है। बिजली के प्री-पेड मीटर तेज भाग रहे है।
सरकार बनने पर वापस होंगे आजम खां के मुकदमे
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर मो. आजम खां पर लगे सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
बरेली-मुरादाबाद स्नातक सीट से मो. दानिश होंगे सपा प्रत्याशी
सपा अध्यक्ष ने विधान परिषद की बरेली-मुरादाबाद स्नातक सीट से हाजी मो. दानिश अख्तर को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने की आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को प्रतिबंधित करने की मांग की है। उन्होंने कि आनंदू अजि के शोषणकर्ताओं को सख्त सजा दिलाए जाने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष राय ने कहा कि इस संगठन पर पहले भी प्रतिबंध लग चुके हैं। आजादी के तुरंत बाद भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने भी इस पर प्रतिबंध लगाया था। यह संगठन न सिर्फ सांप्रदायिक जहर फैलाकर देश को बांटने का काम कर रहा है बल्कि आनंदू ने जैसा अपने सुसाइड नोट में लिखा है, घिनौने कृत्य में भी लिप्त है।