फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said Nishkam Karmayogi was Sant Gadge, BJP's agenda to trap innocents

अखिलेश ने कहा निष्काम कर्मयोगी थे संत गाडगे, निर्दोषों को फंसाना भाजपा का एजेंडा

Sun, 20 Dec 2020 10:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 20 Dec 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh said Nishkam Karmayogi was Sant Gadge, BJP's agenda to trap innocents
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि संत गाडगे महाराज निष्काम कर्मयोगी थे। उन्होंने महाराष्ट्र के कोने-कोने में अनेक धर्मशालाओं, गौशालाओं, विद्यालयों, चिकित्सालयों तथा छात्रावासों का निर्माण कराया। यह सब उन्होंने लोगों से भीख मांगकर बनवाया किंतु अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनवाई।
विज्ञापन


अखिलेश रविवार को सपा मुख्यालय में संत गाडगे बाबा की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता व लोक शिक्षण के क्षेत्र में गाडगे बाबा के अप्रतिम योगदान के अनुकरण का आह्वान किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि निर्दोषों को फंसाना भाजपा का एजेंडा है। भाजपा व मुख्यमंत्री को विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न करके खुशी मिलती है।
विज्ञापन


भाजपा षड्यंत्र में लगी है। आजम खां को झूठे मुकदमों में फंसाया गया है, मगर उन्हें न्यायालय पर भरोसा है। आजम खां ने रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना की। गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने की व्यवस्था की। आजम सामाजिक सद्भाव के पैरोकार रहे हैं। कुंभ मेला की सुचारु व्यवस्था के लिए विदेशियों और साधु-संतों ने भी उनकी प्रशंसा की। सरकार ने उनकी पत्नी और बेटे पर भी फर्जी मुकदमे लगाए हैं। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी, बदायूं के पूर्व विधायक आबिद रजा, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, कमलेश्वर दिवाकर, सुनील दिवाकर, डॉ. भूपेन्द्र दिवाकर, प्रवीन, ज्ञानेन्द्र दिवाकर, डॉ. रामकरन निर्मल मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

25 को गांवों में किसान घेरा बना चौपाल लगाएंगे सपाई

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 25 दिसंबर को समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गांवों के स्तर पर किसानों के बीच पार्टी के नेता घेरा बनाकर चौपाल लगाएंगे। पार्टी के सांसद, विधायक तथा अन्य प्रमुख नेता स्वयं किसी गांव में जाकर इस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। उधर, 7 दिसंबर से चल रही किसान यात्राओं का रविवार को समापन हो गया है।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम में पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएंगी। वे जहां किसानों से संवाद करेंगे, वहीं उन्हें पार्टी नीतियों व सपा सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी देंगे। समाजवादी घेरा कार्यक्रम में सपा नेता गांवों में किसानों की चौपाल में फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) एवं कथित कृषि सुधार कानूनों की सच्चाई बताएंगे। खुलासा करेंगे कि भाजपा सरकार किसानों को किस कदर बर्बाद करने पर तुली हुई है।

चौधरी ने कहा, विडंबना है कि देश का अन्नदाता ठंड में ठिठुरते हुए अपनी बात कहना चाहता है लेकिन प्रधानमंत्री सिर्फ  अपने मन की बात कर रहे हैं। भाजपा की हठधर्मी के चलते दर्जनों किसान अपनी जान गंवा बैठे हैं। भाजपा सरकार किसानों को बदनाम कर रही है। किसानों तक बात पहुंचाने और सरकारी साजिशों का पर्दाफाश करने के लिए गांव-गांव में चौपाल करेंगे। सपा प्रारंभ से ही किसान आंदोलन का पूरी दृढ़ता से समर्थन कर रही है। सपा किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं कर सकती।

जनता में बेनकाब हुई भाजपा
राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि 7 दिसंबर से सभी जिलों में प्रारंभ हुई किसान यात्रा का रविवार को 14वें दिन समापन हो गया। इस दौरान किसानों में भाजपा सरकार के प्रति जो आक्रोश दिखाई दे रहा है, उससे स्पष्ट हो गया है कि 2022 में सपा की बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के समाज में भाईचारे व सद्भाव बिगाड़ने का षड़यंत्र कर रही है। आखिरी दिन पैदाल, साइकिल, बाइक, बैलगाड़ी व ट्रैक्टरों से किसान यात्राएं निकाली गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed