{"_id":"686d108f54faca8f3600b6fb","slug":"akhilesh-said-in-the-name-of-corridor-there-is-a-land-game-going-on-in-vrindavan-people-coming-here-just-se-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले: वृंदावन में कॉरिडोर के नाम पर हो रहा जमीनों का खेल, यहां आने वाले कुंज की गलियां देखने आते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले: वृंदावन में कॉरिडोर के नाम पर हो रहा जमीनों का खेल, यहां आने वाले कुंज की गलियां देखने आते हैं
Tue, 08 Jul 2025 06:29 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 08 Jul 2025 06:29 PM IST
सार
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने वृंदावन में बन रहे कॉरिडोर पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर के नाम पर जमीनों का खेल हो रहा है।
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विरासत और धरोहर को बर्बाद कर रही है। वृंदावन में कॉरिडोर के नाम पर जमीनों का खेल हो रहा है। अपने कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा लाखों लोगों को उजाड़ रही है। वृंदावन में आस्था की गलियां हैं। उनका स्वरूप वैसा ही रहना चाहिए। अगर चौड़े स्थान से ही भीड़ संभल सकती तो कुंभ खुले मैदान में लगा था, पर वहां भगदड़ क्यों हो गई।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार को उन देशों से प्रेरणा लेना चाहिए, जिन्होंने अपनी विरासत और संस्कृति को बचाते हुए विकास किया है। वृंदावन में जो लोग आते हैं, वे कुंज गलियों को देखने आते हैं। कुंज गलियों में राधा-कृष्ण के हजारों गीत बने हैं। उनका अपना इतिहास है। जिस तरह से भाजपा ने अयोध्या में जमीनों में हेरफेर किया, वाराणसी में हजारों मंदिर तोड़े वही वृंदावन में भी करना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार बनने पर हर मुआवजा और घोटाले की जांच होगी। अखिलेश ने सवाल उठाया कि सीएम ने कांवड़ियों के लिए एक हजार करोड़ रुपया लगाकर कांवड़ यात्रा के लिए कारीडोर क्यों नहीं बनाया। समाजवादी सरकार बनने पर हम कांवड़ियों के लिए नया कॉरिडोर बनाएंगे। इस सरकार में धार्मिक ट्रस्टों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद वीरपाल यादव, पूर्व सांसद फूलन देवी की बहन रुकमणी देवी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन