फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said, four and a half years of BJP government are frustrating and scary

अखिलेश बोले, निराशा भरे और डरावने हैं भाजपा सरकार के साढ़े चार साल

Sun, 19 Sep 2021 10:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 19 Sep 2021 10:22 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के साढ़े चार साल निराशा भरे और डरावने रहे हैं। यह एक नान स्टार्टिंग सरकार है, जिसमें डबल इंजन लगा है।

विज्ञापन
Akhilesh said, four and a half years of BJP government are frustrating and scary
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के साढ़े चार साल निराशा भरे और डरावने रहे हैं। यह एक नान स्टार्टिंग सरकार है, जिसमें डबल इंजन लगा है। सिकयार्ड में खड़े इस भाजपाई इंजन की आवाज भी किसी को सुनाई नहीं पड़ रही है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में अब केवल छह महीने बचे हैं। अब तक एक भी वादा पूरा न करने वाली भाजपा सरकार चुनावी रणनीति के तहत लोक लुभावनी सौगातें परोसने में लग गई है। उद्घाटन, शिलान्यास के अलावा अन्य घोषणाओं की बौछार करते समय मुख्यमंत्री यह भूल जाते हैं कि जनता सब समझती है। जो काम और वादे साढ़े चार साल में नहीं पूरे हुए उन्हें छह माह में किस चमत्कार से पूरा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने 16 पेज के 16 आने झूठ की पुस्तिका बंटवाई है। लगता है कि भाजपा ने अपने अंतरराष्ट्रीय झूठ प्रशिक्षण केंद्र की पाठ्य पुस्तिका प्रकाशित की है। भाजपा के झूठ के दूत इसे ऑनलाइन कक्षाओं में ही चला सकेंगे क्योंकि जनता के बीच जा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक तो भाजपा सरकार के पास बताने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है। सिर्फ  समाजवादी सरकार के कामों पर ही अपने नाम की पट्टी लगाई है और नाम ही बदले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed