फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said, due to the conduct of BJP, constitutional institutions are in danger, rigging in the elections

अखिलेश बोले, भाजपा के आचरण से संवैधानिक संस्थाएं खतरे में, सपा ने लांच किया नया कैंपेन सांग

Mon, 28 Jun 2021 08:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 28 Jun 2021 08:56 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा ने बलरामपुर में जबरन अपनी जीत दर्ज कराने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को नज़रबंद कर नामांकन पत्र छीन लिया।

विज्ञापन
Akhilesh said, due to the conduct of BJP, constitutional institutions are in danger, rigging in the elections
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में धांधली करने में हद कर दी है। उनके अलोकतांत्रिक आचरण से सांविधानिक संस्थाओं के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं के इशारे पर प्रशासन ने सपा के प्रत्याशियों व प्रस्तावकों को नामांकन करने से बलपूर्वक रोका। जिन जिलों में नामांकन हो गया है, वहां मतदाताओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


यादव ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि सपा नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा ने बलरामपुर में जबरन अपनी जीत दर्ज कराने के लिए सपा प्रत्याशी को नजरबंद कर नामांकन पत्र छीन लिया। ललितपुर में नामांकन नहीं करने दिया। गोरखपुर में भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर कब्जा कर लिया। बस्ती में पुलिस की मौजूदगी में भाजपा के प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी को खींचकर अपहरण का प्रयास किया। गाजियाबाद में नामांकन से पहले सपा के उम्मीदवार व प्रस्तावक का अपहरण कर लिया गया। बरेली में सपा के पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला किया गया। कई जिलों में पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी चुनाव में धांधली रोकने के बजाय उसमें सक्रिय भूमिका निभाते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की इस मनमानी का जवाब देगी। वह चंद सीटों पर सिमट जाएगी।
विज्ञापन


चुनाव आयोग को भेजा ज्ञापन
सपा प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न जिलों में नामांकन न करने देने का आरोप लगाते हुए सोमवार को राज्य चुनाव आयोग को ज्ञापन भेजकर इसकी जांच कराने की मांग की गई है। यह भी आरोप लगाया गया कि चुनाव से पहले सपा के जिला पंचायत सदस्यों को नजरबंद किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया जाए कि जिला पंचायत सदस्यों के खिलाफ दर्ज होने वाले मुकदमों में चुनाव तक कोई गिरफ्तारी न की जाए। प्रतिनिधिमंडल में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप, रामवृक्ष यादव आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सपा ने लांच किया नया कैंपेन सांग

विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने कैंपेन गीत की शुरुआत कर दी है। रविवार को नया कैंपेन सांग लांच किया गया। इसमें पलायन, आक्सीजन की समस्या आदि दिखाई गई है। गाने का टाइटल है सुख दुख में साथ निभाया है, सुध दुख में साथ निभाएंगे। सोमवार को इसे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विट किया तो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन गया। इससे पहले जारी कैंपेन सांग में अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण के रूप में खिाया गया था। इसके बोल थे- मुरलीधर कृष्ण बदलकर भेष आर रहे हैं। अखिलेश आ रहे हैं।

इसी तरह पिछले चुनाव में सपा ने काम बोलता है कैंपेन सांग जारी किया था। पार्टी के लिए कई अन्य गीत भी तैयार किए जा रहे हैं। चुनाव के वक्त अलग- अलग इलाकेके लिए अलग- अलग गीत भी तैयार किए जा रहे हैं। इसमें स्थानीय समस्याओं को वरीयता दी गई है। इस गीत को तैयार करने की जिम्मेदारी सपा सास्कृतिक प्रकोष्ठ को सौंपी गई है। यह प्रकोष्ठ पूर्र्वांचल के लिए भोजपुरी तो बुंदेलखंड के लिए बुंदेली में गीत तैयार कर रहा है। इसी तरह अवधी, कौरवी आदि में भी गीत तैयार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed