{"_id":"636bec6447a3c07f9d448916","slug":"akhilesh-said-demonetisation-ruined-the-country-s-economy-all-the-claims-of-the-bjp-government-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने कहा : नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था चौपट, भाजपा सरकार के सभी दावे फेल, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने कहा : नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था चौपट, भाजपा सरकार के सभी दावे फेल, जनता परेशान
Wed, 09 Nov 2022 11:37 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:37 PM IST
सार
नोटबंदी के दौरान लाइन में लगने के दौरान सर्वेशा देवी ने खजांची को जन्म दिया। इस गरीब परिवार की उस समय किसी ने मदद नहीं की। सिर्फ सपा ने सुध ली। अखिलेश कहा कि नोटबंदी की बस यही उपलब्धि है कि नकदी का चलन 71.84 फीसदी बढ़ गया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ खंजाची व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। भाजपा सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नोटबंदी के 6 वर्ष पूर्ण होने पर भी कालाधन, नकली नोट, आतंकवाद और भ्रष्टाचार को समाप्त नहीं कर पाई।
विज्ञापन
नोटबंदी के दौरान लाइन में लगने के दौरान सर्वेशा देवी ने खजांची को जन्म दिया। इस गरीब परिवार की उस समय किसी ने मदद नहीं की। सिर्फ सपा ने सुध ली। अखिलेश कहा कि नोटबंदी की बस यही उपलब्धि है कि नकदी का चलन 71.84 फीसदी बढ़ गया है। उन्होंने ट्वीट पर तंज कसते हुए लिखा कि खजांची स्कूल जाने लगा है। भाजपा 15 लाख न सही, खजांची की फीस ही दे दे। पार्टी कार्यालय में खजांची के छठवें जन्मदिन पर बधाई देते कहा कि वह उसकी पढ़ाई का पूरा जिम्मा लेते हैं।
विज्ञापन
कानपुर व अंबेडकर नगर जाएगा सपा प्रतिनिधि मंडल
कानपुर के शीशामऊ विधायक इरफान सोलंकी के घर में पुलिस घुसने के मामले की सपा भी जांच करेगी। इसके लिए सपा अध्यक्ष ने 11 नवंबर को पार्टी के प्रतिनिधि मंडल को कानपुर भेजने का निर्णय लिया है। इसमें मुख्य सचेतक डॉ. मनोज पांडेय, विशंभर सिंह यादव, अमिताभ बाजपेयी, डॉ आरके वर्मा, ब्रजेश कठेरिया, विनोद चतुर्वेदी शामिल रहेंगे। इसी तरह दूसरा प्रतिनिधि मंडल अंबेडकर नगर जाएगा। जहां जलालपुर कस्बे के वाजिदपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान एवं दलित महिलाओं पर लाठीचार्ज की घटना की जांच करेगा।
विज्ञापन