फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: Crimes against women are increasing in the state, BJP has ruined the law and order situation in

अखिलेश बोले: प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ रहे हैं अपराध, भाजपा ने खराब की पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था

Tue, 07 Oct 2025 08:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 07 Oct 2025 08:00 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Akhilesh said: Crimes against women are increasing in the state, BJP has ruined the law and order situation in
योगी आदित्यानाथ और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रदेश में महिला अपराध और अपहरण के मामले देश में सबसे ज्यादा हो रहे हैं। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार के पास झूठ और झूठे आंकड़ों के सिवा कुछ नहीं है। पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा कि भाजपा भेदभाव की राजनीति करती है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पा रहा है। किसानों को खाद, बीज नहीं मिल रहा। जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अपराधी खुलेआम घटनाएं कर रहे हैं। प्रदेश में तमाम अवैध कारोबार हो रहे हैं। जमीनों पर कब्जा, गरीबों और दलितों के प्रति अन्याय, पीडीए पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। अपराधी तत्वों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। जनता अब 2027 के विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। भाजपा सत्ता से हटेगी और सपा सरकार आएगी तभी स्थिति में सुधार होगा। जनता जानती है कि सपा सरकार में ही प्रदेश का विकास संभव है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से निजात मिलेगी। बहन-बेटियों को सुरक्षा और सम्मान मिलेगा। हर वर्ग को न्याय मिलेगा। नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


सपा मुख्यालय में मनाई गई वाल्मीकि जयंती
सपा मुख्यालय सहित सभी जिलों में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। प्रदेश कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने नमन किया। वहीं सांसद आरके चौधरी ने परिवर्तन चौक स्थित वाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर आयोजक जुगल किशोर वाल्मीकि के साथ डॉ. राजपाल कश्यप, फाखिर सिद्दीकी, जयसिंह जयंत, मो.एबाद, विजय यादव, प्रदीप शर्मा ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed